विलेन बन बॉलीवुड में रखा कदम, फिर डायरेक्शन में हुए सुपरहिट; पहचाना कौन है ये सितारा?

बॉलीवुड के एक सितारे ऐसे हैं जिनकी फैमिली इंडस्ट्री की जानी-मानी फैमिली है. इसके बाद भी उन्होंने बॉलीवुड में खुद की पहचान बनाई. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं.

arbaaz khan birthday

Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मी परिवार से होने के बाद भी अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिनका बड़ा भाई बॉलीवुड का सुपरस्टार है. भाई के नक्शे-कदम पर चलते हुए इस सितारे ने भी बॉलीवुड में कदम रखा और आज ये सितारा फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है. फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ इस सितारे ने फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है और ऑडियंस के दिलों पर राज भी किया. चलिए जानते हैं हम किस सितारे की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं ये सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान हैं. फेमस बॉलीवुड राइटर सलीम खान के दूसरे बेटे अरबाज खान ने फैमिली का सहारा ना लेकर खुद ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है. अरबाज खान ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी, तब उनके बड़े भाई सलमान खान और उनके पिता सलीम खान इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे. इसके बाद भी अरबाज खान ने अपनी अलग पहचान बनाने का मन बनाया.

विज्ञापन

बॉलीवुड डेब्यू

अरबाज ने साल 1997 में आई फिल्म ‘दरार’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में अरबाज खान ने विलेन का किरदार निभाया था. जहां एक्टर्स पहली ही फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने से बचते हैं, वहीं अरबाज खान ने नेगेटिव किरदार से ही बॉलीवुड में पहचान बनाई. इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. वहीं इसके बाद एक्टर ने कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीता.

विज्ञापन

डायरेक्शन में भी बने स्टार

फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ अरबाज खान ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया. अरबाज खान ने साल 2012 में आई ‘दबंग 2’ को डायरेक्ट किया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म में लीड रोल में सलमान खान नजर आए. वहीं इस फिल्म के लिए अरबाज खान की खूब तारीफ हुई और वो डायरेक्शन की दुनिया में भी छा गए. हालांकि उन्होंने सिर्फ एक ही फिल्म डायरेक्ट की है और ये ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई.

विज्ञापन

एक्टर की पर्सनल लाइफ

अरबाज खान की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चाओं में रही है. साल 1998 में अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी कर ली थी. 5 साल से डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाई थी. वहीं साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया. इसके बाद अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में शूरा खान से शादी की और अब दोनों फैमिली टाइम एन्जॉय कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ