---विज्ञापन---

OTT पर आते ही छा गई थी 8 एपिसोड वाली ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, 3 साल बाद भी Season 2 का फैंस कर रहे इंतजार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जिसके अगले सीजन के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसका पहला सीजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.

---विज्ञापन---

आज के समय में कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिसपर कई जोनर की फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं, जो रिलीज होते ही दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. आज हम भी आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 3 साल पहले स्ट्रीम की गई थी. यह सीरीज रिलीज होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई थी.

यह सीरीज 3 साल बाद भी ओटीटी पर अपना दबदबा बनाए हुए है. यह सीरीज ओटीटी की बेस्ट क्राइम थ्रिलर है, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. सीरीज को 8 एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया गया था. दर्शक इस सीरीज के दूसरे सीजन का पिछले तीन साल से इंतजार कर रहे हैं. अब आप भी इस सीरीज का नाम जानने के लिए काफी उत्सुक हो गए होंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT पर 11 साल बाद मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी से वापसी करेंगे इमरान खान, एक्टर ने खुद किया कन्फर्म

‘फर्जी’ स्टार कास्ट

दरअसल, हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसमें साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने एक क्राइम ब्रांच पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था. जो नकली नोटों को पकड़ने के लिए शहर भर में एक अभियान चलाते हैं. बता दें कि शहर में धड़ल्ले से नकली नोट छापे जा रहे हैं और उसे मार्केट में चलाया भी जा रहा है. अब आप सीरीज का नाम समझ ही गए होंगे. हम बात कर रहे हैं, शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: JioHotstar Releases This Week: 3 से 9 अगस्त के बीच जियो हॉटस्टार पर आएगा कंटेंट का तूफान, रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज

‘फर्जी’ किस ओटीटी पर हुई थी रिलीज?

शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ 3 साल पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. उसके बाद से ही दर्शक सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिससे यह पता चला था कि एक्टर सीजन 2 की शूटिंग कर रहे हैं. यह सीरीज साल के अंत या फिर 2027 की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2026 06:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola