Salman Khan Fees: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘SVC63’ की जमकर चर्चा हो रही है. हाल ही में फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर जानकारी आई थी. इसके पहले सुनने में आया था कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने अपनी फीस घटा दी है. अब मेकर्स ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए सच बताया है. आइए जानते हैं कि मेकर्स का क्या कहना है?
‘SVC63’ के लिए सलमान की फीस पर मेकर्स का रिएक्शन
दरअसल, कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि फिल्म ‘SVC63’ के लिए सलमान खान ने अपनी फीस कम कर दी है. भाईजान ने ऐसा अपने खास दोस्त की वजह से किया है. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इन बातों पर अपना रिएक्शन दे दिया है. इस फिल्म के मेकर्स ने सलमान की फीस से जुड़ी अटकलों को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है.
क्या बोले मेकर्स?
फिल्म ‘SVC63’ के लिए सलमान खान की फीस को लेकर चर्चा थी कि भाईजान ने इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये तक की फीस कम की है, लेकिन अब ‘SVC63’ बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने सलमान खान की एक्टिंग फीस से जुड़ी खबरों को आधिकारिक तौर पर गलत बताया है.
झूठी निकली अफवाहें
जी हां, फिल्म के निर्माताओं ने इन अटकलों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और तथ्यों के हिसाब से गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि टीम का फोकस एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने पर है. मेकर्स के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि सलमान की फीस से जुड़ी सभी अफवाहें झूठी हैं.
‘SVC63’ का शूटिंग शेड्यूल
गौरतलब है कि सलमान खान ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ की शूटिंग पूरी की है और अब भाईजान का फोकस फिल्म ‘SVC63’ पर है. फिल्म के शूटिंग शेड्यूल पर भी अपडेट आया है. फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में होगी, जहां तीन बड़े एक्शन सेट पीस और कई क्राउड सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. अब हर किसी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.