‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह ने क्यों निभाया ‘शूर्पणखा’ का किरदार? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह 'शूर्पणखा' के रूप में दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर उन्हें पसंद किया जा रहा है. वहीं एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया है कि आखिर उन्होंने इस किरदार को क्यों निभाया है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Aug 4, 2026 08:22
Share :
---विज्ञापन---
Rakul Preet Singh in Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के लुक को रिवील किया गया. फिल्म की स्टारकास्ट के लुक पर हर कोई फिदा हो गया है. रणबीर कपूर से लेकर यश तक के लुक्स को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह के ‘शूर्पणखा’ लुक ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद रिवील किया है कि आखिर उन्होंने इस रोल को क्यों निभाया है.
रकुल प्रीत सिंह ने जीता सबका दिल
‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में रकुल के लुक की खूब तारीफ की जा रही है. इस लुक में रकुल प्रीत सिंह काफी खूबसूरती भी दिखाई दे रही हैं. वहीं उनका ये किरदार नेगेटिव है और आज तक रकुल ने बॉलीवुड में सभी पॉजिटिव किरदार निभाए हैं. फैंस भी रकुल प्रीत के इस किरदार को देखकर हैरान रह गए और उनसे पूछने लगे कि आखिर उन्होंने इस किरदार को निभाने का फैसला क्यों किया है. साथ ही एक फैन ने रकुल के लिए एक प्यार भरा लेटर भी लिखा.
Thank you for this beautiful letter. ❤️ What made me say yes to Surpanakha was exactly what you mentioned – her complexity. History often remembers her for one moment, but there is so much more to her story. As an actor, roles that challenge perception are the most exciting. I… https://t.co/1wFWmfwNNd
रकुल प्रीत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब दिया है और इस किरदार को निभाने का असली कारण भी बताया है. वहीं लेटर का जवाब देते हुए रकुल ने लिखा, ‘इस खूबसूरत लेटर के लिए धन्यवाद. शूर्पणखा के किरदार में जटिलता है. इतिहास अक्सर उसे एक पल के लिए याद रखता है लेकिन उसकी कहानी इससे कहीं अधिक गहरी है. एक एक्टर के रूप में धारणाओं को चुनौती देने वाली भूमिकाएं सबसे रोमांचक होती हैं. मुझे उम्मीद है कि रामायण के आने पर दर्शक उसे खुले मन से देखेंगे.’
बता दें ‘रामायण’ में रकुल प्रीत जहां शूर्पणखा बनी हैं तो वहीं साई पल्लवी सीता का रोल अदा कर रही हैं. इनके साथ-साथ फिल्म में रणबीर कपूर राम बने हैं. रावण का किरदार यश निभा रहे हैं. साथ ही लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे दिखाई देंगे. दशरथ का रोल अरुण गोविल, कैकयी का किरदार लारा दत्ता, मंथरा का किरदार शीबा चड्ढा और हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आने वाले हैं. ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है.