2 घंटे 8 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी का प्राइम वीडियो पर जलवा! रिलीज होते बनी टॉप 3 ट्रेंडिंग; क्या आपने देखी?

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम कौन सी फिल्म की बात कर रहे हैं.

love oh love trending on prime video
1 / 6

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर नई और पुरानी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ऐसी है जो रिलीज होते ही टॉप 3 लिस्ट में शामिल हो गई है. इस ट्रेंडिंग फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फैंस भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'लव ओह लव' है. 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और ये रिलीज होते ही तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी रघुवरन और उसकी गर्लफ्रेंड अवंतिका के इर्द-गिर्द धूमती है. अवंतिका का लाइफस्टाइल काफी महंगा होता है, जिसका असर रघुवरन की लाइफ पर पड़ता है. अवंतिका के खर्चे उठाते-उठाते रघुवरन कर्जे में डूब जाता है. इसके बाद दोनों में झगड़े भी शुरू हो जाते हैं.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 6

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अवंतिका से परेशान आकर रघुवरन रिश्ते को खत्म करने की बात कर देता है. वहीं इसके बाद रघुवरन एक चुनौती रखता है. इस चैलेंज में रघुवरन अवंतिका को बोलता है कि उसे 4 महीने खुद के खर्चे उठाने हैं और सारी जिम्मेदारियां भी उठानी है. अवंतिका चैलेंज अपना लेती है और इसके बाद अवंतिका की लाइफ में कई मुश्किलें आती हैं.

विज्ञापन

फिल्म का क्लाइमैक्स

फिल्म का क्लाइमैक्स5 / 6

फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. फिल्म के आखिर में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी. फिल्म में रघुवरन का किरदार पाविश नारायण ने निभाया है. वहीं अवंतिका के किरदार में नागा दुर्गा हैं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद भी किया.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'लव ओह लव' की आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो इसकी रेटिंग 7.5 है. अगर आप किसी नई कहानी की तलाश में हैं तो वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर घर में देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन