2026 की 5 मोस्ट अवेटेड फिल्में, जिनकी रिलीज का ऑडियंस को बेसब्री से है इंतजार; देखें लिस्ट

Bollywood Most Awaited Movies 2026: बॉलीवुड की 5 बड़ी अपकमिंग फिल्मों का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. इन फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का लगता नजर आएगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

Bollywood 5 most awaited movies 2026
1 / 6

Bollywood Most Awaited Movies 2026: साल 2026 में बॉलीवुड की 5 बड़ी-बड़ी फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार है. इनमें शाहरुख खान की फिल्म से लेकर रणबीर कपूर तक की फिल्म भी शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में और किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

टॉक्सिक

टॉक्सिक2 / 6

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फैंस इस फिल्म की रिलीज का मार्च से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फाइनली फिल्म फैंस इस फिल्म को थिएटर्स में देख सकेंगे. फिल्म में यश के साथ-साथ हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मिर्जापुर: द मूवी

मिर्जापुर: द मूवी3 / 6

दिव्येंदु शर्मा और पंकज त्रिपाठी स्टारर ये फिल्म इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिव्येंदु शर्मा और पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ जितेंद्र कुमार और अली फजल भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों को फैंस बिग स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

किंग

किंग4 / 6

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं इसमें एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

रामायण

रामायण5 / 6

रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' की रिलीज का भी हर किसी को इंतजार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यश और रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में हैं.

ईठा

ईठा6 / 6

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' की रिलीज का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का पहला लुक रिवील हो गया है और श्रद्धा कपूर के लुक पर हर कोई फिदा हो गया है. मराठी लुक में श्रद्धा कपूर कमाल की लग रही हैं. वहीं ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन