Lock Upp 2 में हुआ महा ड्रामा! पहले फाइनलिस्ट बनकर भी एविक्ट हुए हर्षद चोपड़ा, फिनाले में कौन पहुंचा?

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ चर्चाओं में बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में शो से हर्षद चोपड़ा एविक्ट हो गए हैं. शॉकिंग बात ये है कि पहले फाइनलिस्ट बनने के बाद भी हर्षद एविक्ट हो गए हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

Lock Upp 2 Eviction
विज्ञापन

Lock Upp 2 Eviction: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में महा ड्रामा देखने को मिला. शो के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा एविक्ट हो गए हैं, जो कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऑडियंस के लिए भी काफी शॉकिंग था. वहीं हर्षद के एविक्ट होने के बाद अब शो को नया फाइनलिस्ट मिल गया है. चलिए जानते हैं आखिर हर्षद चोपड़ा फाइनलिस्ट बनने के बाद भी शो से एविक्ट क्यों हो गए हैं और नया फाइनलिस्ट कौन है.

‘लॉक अप 2’ में मेजर ट्विस्ट

फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में हाल ही में पहले फाइनलिस्ट बनने की रेस देखने को मिली. इस दौरान शो के होस्ट रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक पिंजरे में बैठाकर शाही डिनर परोसा. इस दौरान रितेश ने कहा कि जो भी इस केज में आखिरी कंटेस्टेंट बचेगा वो पहला फाइनलिस्ट बन जाएगा. वहीं श्रेया कालरा एक पावर लेकर केज से बाहर आ गईं और बाकी के कंटेस्टेंट्स भी केज से बाहर आए और आखिर में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा केज में बचे. इस दौरान शिवांगी केज से बाहर आ गईं और हर्षद शो के फाइनलिस्ट बन गए.

विज्ञापन

कैसे एविक्ट हुए हर्षद चोपड़ा?

वहीं हर्षद चोपड़ा शो के फाइनलिस्ट बनकर सुरक्षित हो गए और बाकी के कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में आ गए. वहीं श्रेया कालरा को जो पावर मिली थी, उसका इस्तेमाल कर वो किसी भी एक कंटेस्टेंट को शो से आउट कर सकती थीं. अपनी पावर का इस्तेमाल कर श्रेया ने शिवांगी जोशी का नाम लिया. इसके बाद पूरा गेम ही पलट गया. जैसे ही श्रेया ने शिवांगी का नाम लिया, वैसे ही हर्षद रोने लगे और उन्होंने शिवांगी के लिए अपने गेम को त्यागने का प्लान बना लिया. रितेश देशमुख ने हर्षद को पावर देते हुए कहा कि अगर वो शिवांगी को अपना फाइनलिस्ट का टैग दे देते हैं तो शिवांगी सुरक्षित हो जाएंगी और हर्षद एविक्ट हो जाएंगे.

विज्ञापन

कौन बना पहला फाइनलिस्ट?

हर्षद ने अपनी पावर का इस्तेमाल किया और उन्होंने शिवांगी को फाइनलिस्ट बना दिया और खुद शो से एविक्ट हो गए. इस तरह हर्षद की जगह अब शिवांगी शो के फिनाले में चली गई हैं. वहीं अब शिवांगी के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच फाइनलिस्ट बनने का मुकबला देखने को मिल रहा है. अपकमिंग एपिसोड में शो के बाकी फाइनलिस्ट के नाम भी रिवील होने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ