काजोल की वो 5 फिल्में, जो बनीं 90s की आइकॉनिक; एक तो आज भी है ऑडियंस की फेवरेट

Kajol Birthday Special: काजोल ने 90 के दशक में कई टॉप फिल्में दी हैं जो ऑडियंस के दिलों में छा गईं. आज हम आपको एक्ट्रेस की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी ऑडियंस की फेवरेट फिल्में हैं.

Kajol Birthday Special
1 / 6

Kajol Birthday Special: काजोल बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस में से एक हैं. 90 के दशक से लेकर आज के दशक तक एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं. वहीं आज काजोल अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की टॉप 5 90 के दशक की आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे2 / 6

साल 1995 में रिलीज हुई काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है. वहीं इस फिल्म में काजोल के साथ शाहरुख खान की जोड़ी देखने को मिली थी. वहीं इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है3 / 6

साल 1998 में रिलीज हुई ये फिल्म भी काजोल की आइकॉनिक फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के साथ-साथ रानी मुखर्जी और सलमान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

बाजीगर

बाजीगर4 / 6

साल 1993 में आई 'बाजीगर' भी एक्ट्रेस की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में भी काजोल के साथ शाहरुख खान ही नजर आए थे. वहीं ये जोड़ी बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी बन गई थी. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल में थीं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

प्यार तो होना ही था

प्यार तो होना ही था5 / 6

साल 1998 में आई काजोल की इस फिल्म में उनकी जोड़ी अजय देवगन के साथ दिखाई दी थी. इस रोमांटिक फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिली थी. इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. ये भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

करण अर्जुन

करण अर्जुन6 / 6

सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में भी काजोल ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बना लिया था. काजोल की एक्टिंग को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था. फिल्म में काजोल की जोड़ी शाहरुख खान के साथ देखने को मिली थी. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन