Lock Upp 2 Grand Finale: कब और कहां देखें 'लॉक अप 2' का फिनाले? जानें विनर की प्राइज मनी

Lock Upp 2 Grand Finale: ‘लॉक अप 2’ का फिनाले आज होने जा रहा है. शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से कोई एक ट्रॉफी उठाता नजर आएगा. चलिए आपको फिनाले की टाइमिंग से लेकर विनर को मिलने वाली प्राइज मनी तक के बारे में बताते हैं.

lock upp 2 grand finale

Lock Upp 2 Grand Finale: रितेश देशमुख और फराह खान का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का आज फिनाले होने जा रहा है. शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से कोई एक शो की ट्रॉफी उठाता नजर आने वाला है. फैंस को इस शो के फिनाले को देखने का बेसब्री से इंतजार है. हम आपको फिनाले से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर करने जा रहे हैं. इस शो के फिनाले एपिसोड की टाइमिंग से लेकर विनर की प्राइज मनी तक की डिटेल्स सामने आ गई हैं. चलिए जानते हैं शो का फिनाले किस टाइम देख सकते हैं और विनर को मिलने वाली प्राइज मनी कितनी है.

विज्ञापन

कब और कहां देखें फिनाले?

‘लॉक अप 2’ का प्रीमियर 27 जून को नेटफ्लिक्स पर किया गया था. इसके बाद शनिवार से लेकर गुरुवार तक शो के नए-नए एपिसोड्स टेलीकास्ट किए गए. वहीं अब 6 हफ्ते पूरे होने के बाद शो का फिनाले भी आज यानी 5 अगस्त को होने जा रहा है. शो के फिनाले को आप रगुलर एपिसोड्स की तरह ही नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं शो का फिनाले रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट

शो के फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्ट में से किसी एक को शो की ट्रॉफी मिलेगी. ‘लॉक अप 2’ के 5 फाइनलिस्ट शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत हैं. इन पांचों में से किसी एक कंटेस्टेंट को ही प्राइज मनी दी जाएगी. शो के इन पांचों कंटेस्टेंट्स के गेम को फैंस ने खूब पसंद किया है. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने फेवरेट फाइनलिस्ट को विनर बनाने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

‘लॉक अप 2’ के फिनाले में जिस भी कंटेस्टेंट को ट्रॉफी मिलेगी वो विनर बन जाएगा. ट्रॉफी के साथ-साथ विनर को 1 करोड़ की प्राइज मनी भी दी जाएगी. वहीं मेकर्स ने फिनाले का प्रोमो जारी किया है. इसमें एक्स कंटेस्टेंट्स भी शो में अपनी डांस परफॉर्मेंस का तड़का लगाते नजर आएंगे. इसके साथ ही टॉप 5 फाइनलिस्ट से मीडिया कुछ तीखे सवाल भी करती नजर आएगी. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि शो की ट्रॉफी का असली हकदार कौन होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ