अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र हुआ निधन, ‘महाभारत’ से ‘गजनी’ तक में निभाए थे यादगार किरदार
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रदीप रावत का आज यानी 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर ने ‘महाभारत’ से लेकर ‘गजनी’ तक की मूवी में दमदार किरदार निभाया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 4, 2026 22:19
Share :
Pradeep Rawat का 74 साल की उम्र में हुआ निधन
---विज्ञापन---
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रदीप रावत को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. आज यानी 4 अगस्त को एक्टर एक्टर प्रदीप रावत को 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके को-स्टार और करीबी दोस्त यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
आपको बता दें कि एक्टर काफी लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रहे थे. प्रदीप रावत का शुरुआती इलाज मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था. लेकिन उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था. हालांकि, डॉक्टरों को कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं सका.
---विज्ञापन---
कहां हुआ था प्रदीप रावत का जन्म?
बॉलीवुड एक्टर प्रदीप रावत का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में 21 जनवरी 1952 को हुआ था. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा के पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ से मिली थी. इस टीवी शो में उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र ‘अश्वत्थामा’ का एक दमदार किरदार निभाया था. दिवंगत की दमदार आवाज और पर्सनालिटी ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस सीरियल के बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
इन फिल्मों में किया था काम
एक्टर प्रदीप रावत उन कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी काफी काम किया है. एक्टर ने आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ में सुल्तान का किरदार निभाया था, तो वहीं आशुतोष गोवारिकर की ‘लगान’ में देवा सिंह सोढ़ी के रोल में नजर आए थे. इतना ही नहीं प्रदीप रावत ने आमिर खान की मूवी गजनी में गजनी धर्मात्मा का किरदार निभाया था. एक्टर के इस रोल को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. एक्टर ने साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म सई’ (Sye) के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. प्रदीप रावत को ‘सर्वश्रेष्ठ खलनायक’ का फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड भी मिल चुका है.