Pradeep Rawat Death Reason: आखिर किस वजह से हुआ 'महाभारत' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन?

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी हो हैरान कर दिया है. दरअसल ‘महाभारत’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Pradeep Rawat

Pradeep Rawat का कैसे हुआ निधन?

Pradeep Rawat Death Reason: फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी का दिल तोड़ दिया है. ‘महाभारत’ ‘लगान’ , ‘गजनी’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया है. एक्टर ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर के निधन की खबर की जानकारी ‘लगान’ मूवी में काम करने वाले को-स्टार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है.

विज्ञापन

एक्टर के निधन का खबर से फिल्म जगत में मातम पसर गया है. इतना ही नहीं उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे. बता दें कि प्रदीप रावत काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. हालांकि, आज यानी 4 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

विज्ञापन

कैसे हुआ प्रदीप रावत का निधन?

आपको बता दें कि एक्टर प्रदीप रावत कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे थे. एक्टर का शुरुआती में इलाज मुंबई के अंधेरी मौजूद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में किया जा रहा था. हालांकि, एक्टर की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया है.

विज्ञापन

एक्टर के निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सोनु सूद ने प्रदीप रावत की फोटो लगाकर एक स्टोरी इंस्टा पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा RIP प्रदीप रावत भाई…आप हमेशा याद आएंगे.

विज्ञापन

प्रदीप रावत को इन फिल्में से मिली पहचान

प्रदीप रावत ने आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ में अहम किरदार निभाया था. इतना ही नहीं एक्टर ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ में भी अहम भूमिका निभाई थी, एक्टर ने डबल रोल प्ले किया था. दिवंगत एक्टर ने साउथ सिनमें में भी अपनी पहचान बना ली थी. उन्होंने मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘सई’ (Sye) से कदम रखा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ