Netflix Best Romantic Movies: नेटफ्लिक्स पर देखें ये टॉप 5 रोमांटिक फिल्में, हर किसी की है टॉप IMDb रेटिंग!

Netflix Best Romantic Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप 5 रोमांटिक फिल्में आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी में क्यूट लव स्टोरी ही देखने को मिलेगी. इनमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं.

Netflix best romantic 5 movies
1 / 6

Netflix Best Romantic Movies: नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 रोमांटिक फिल्में छाई हुई हैं. इन फिल्मों में प्यार भरी लव स्टोरी देखने को मिलेगी. अगर आप भी रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इन फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन रोमांटिक फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल

वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल2 / 6

निक रॉबिन्सन और जोई ड्यूच स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक क्यूट लवस्टोरी देखने को मिलेगी जो आपके चेहरे पर भी स्माइल ला देगी. इस फिल्म की कहानी में रोमांस के साथ-साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

विज्ञापन

लैला मजनू

लैला मजनू3 / 6

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में 2 ऐसे लवर्स की कहानी को दिखाया है जो प्यार में सारी हदें पार कर देते हैं. वहीं फिल्म की एंडिंग काफी इमोशनल है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी री-रिलीज किया गया था. वहीं नेटफ्लिक्स पर भी ये फिल्म ट्रेंडिंग रही. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है.

सैयारा

सैयारा4 / 6

अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये डेब्यू फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रही है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था, वहीं बाद में जब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया तो ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई. दोनों की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है.

विज्ञापन

तेरे इश्क में

तेरे इश्क में5 / 6

धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म की कहानी भी रोमांस से भरपूर है. फिल्म में दोनों सितारों की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी छाई रही. इस फिल्म में धनुष और कृति सेनन के साथ-साथ प्रकाश राज भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है.

आफिस रोमांस

आफिस रोमांस6 / 6

जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन स्टारर इस फिल्म की कहानी भी रोमांस से भरपूर है. 1 घंटा 55 मिनट की इस फिल्म की कहानी भी काफी क्यूट है. अगर आप भी क्यूट लव स्टोरी देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन