Salman Khan की SVC63 पर आया अपडेट, शूटिंग शेड्यूल में साथ होंगे नयनतारा और राहुल देव

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, वामसी पेडिपल्ली की SVC63 को लेकर चर्चा में आ गए हैं. फिल्म को लेकर अब नया अपडेट भी सामने आया है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या नई जानकारी आई है?

Salman Khan

Salman Khan. image credit- social media

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे वक्त से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि भाईजान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब उनका पूरा फोकस वामसी पेडिपल्ली की SVC63 पर है. इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि सलमान की फिल्म से जुड़ा ये अपडेट क्या है?

विज्ञापन

6 वीक का होगा शेड्यूल

सलमान खान लंबे वक्त से पर्दे से दूर हैं. ऐसे में अब खबर है कि मेकर्स मुंबई में इस अपकमिंग फिल्म का नया शेड्यूल शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें कई बड़े एक्शन सीन्स शूट किए जाएंगे. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर 6 अगस्त से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और ये शेड्यूल करीब छह हफ्ते तक चलेगा.

विज्ञापन

एक्शन सीक्वेंस पर होगा फोकस

जानकारी है कि इसमें फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस पर खास फोकस रहेगा. इसके अलावा डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में होगी, जहां तीन बड़े एक्शन सेट पीस और कई क्राउड सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. साथ ही इस दौरान तीन बड़े एक्शन सेट पीस के अलावा कई भीड़ वाले सीक्वेंस भी फिल्माए जाएंगे.

नयनतारा और राहुल देव

इतना ही नहीं बल्कि इसको लेकर सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस शूटिंग शेड्यूल में सलमान खान के साथ नयनतारा और राहुल देव भी शामिल होने वाले हैं. वहीं, अगर सलमान खान की इस फिल्म की बात करें तो इसको लेकर हाल ही में सलमान की फीस को लेकर भी चर्चा सुनने को मिली थी, जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म के लिए सलमान ने अपनी फीस कम है, लेकिन ये कंफर्म नहीं है.

विज्ञापन

एक्शन ड्रामा फिल्म

वहीं, अगर ‘SVC63’ की बात करें तो ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं, इसे Sri Venkateswara Creations के बैनर तले बनाया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म पर अगला अपडेट कब आता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ