3 महीने पहले हो गया था Spider-Man की 'दादी' निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म में नेड लीड्स की ऑनस्क्रीन दादी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मैरी रिवेरा (Mary Rivera) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ में दादी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मैरी रिवेरा (Mary Rivera) ने फिल्म से पहले कभी भी प्रोफेशनली एक्टिंग नहीं की थी. इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. उनके किरदार को लोग आज भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन अब मैरी रिवेरा को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है.
हवाई की रहने एक्ट्रेस मैरी रिवेरा (Mary Rivera) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस का निधन 15 अप्रैल को स्ट्रोक आने के कारण होनोलूलू में हुआ है. परिवार ने टीएमडेज को बताया कि एक्ट्रेस को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, बाद में डॉक्टरों की राय पर परिवार ने उन्हें अलविदा कहने का कठिन और दुखद फैसला लिया. आपको बता दें कि एक एक्ट्रेस का निधन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज होने के कुछ समय बाद आई है.
आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री मैरी रिवेरा के 11 पोते-पोतियां हैं. इतना ही नहीं उनकी चार परपोते-परपोतियां भी हैं. रिवेरा ने फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ में दादी का किरदार निभाने के लिए काफी आभारी थी. उन्होंने इस तरह के रोल के लिए भविष्य में भी इच्छा जताई थी. रिवेरा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हजारों महिलाओं के ऑडिशन के बाद उनका चयन हुआ था.
मैरी रिवेरा का जन्म 2 जून 1943 को फिलीपींस में हुआ था. उन्होंने फिल्म में काफी शानदार अभिनय किया था, जिसकी वजह से हर कोई उनका फैन हो गया था. हालांकि, अब रिवेरा इस दुनिया में नहीं रही है, उनका निधन 82 साल की उम्र में हो गया है. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.