8 एपिसोड्स की सीरीज ने OTT पर मचाया था तहलका! 3 साल से सीजन 2 की राह देख रहे हैं फैंस

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो की एक पॉपुलर सीरीज ऐसी है जिसने OTT पर तहलका मचा दिया था. इस सीरीज के दूसरे सीजन का हर किसी को इंतजार है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

prime video farzi series
1 / 6

Prime Video Trending Series: ओटीटी पर ऑडियंस सीरीज देखने की शौकीन हो गई है. प्राइम वीडियो की एक ऐसी सीरीज है जिसने आते ही OTT हिला दिया था. वहीं अब 3 साल से फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज नहीं किया गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

फैंस की फेवरेट सीरीज

फैंस की फेवरेट सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की इस पॉपुलर और ऑडियंस की फेवरेट सीरीज का नाम 'फर्जी' है. साल 2023 में रिलीज हुई इस थ्रिलर सीरीज ने अपने 8 एपिसोड्स ऐसा तहलका मचाया था कि हर कोई इस सीरीज का दीवाना हो गया था. इसमें फैंस थ्रिलर सीन्स देखकर इस सीरीज के फैन हो गए थे. आज भी इस सीरीज के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होते हैं.

विज्ञापन

3 साल पहले रिलीज हुई थी सीरीज

3 साल पहले रिलीज हुई थी सीरीज3 / 6

'फर्जी' को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए 3 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज नहीं किया गया है. सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के बीच चूहे-बिल्ली का गेम देखकर फैंस इसके दीवाने हो गए थे.

हर किसी को दूसरे सीजन का इंतजार

हर किसी को दूसरे सीजन का इंतजार4 / 6

वहीं कुछ टाइम पहले शाहिद कपूर से जब इस सीरीज के तीसरे सीजन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा था कि अभी सीरीज पर काम चल रहा है. जिसके बाद फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर बेकरारी और तेज हो गई है. हालांकि अभी तक इस सीरीज के तीसरे सीजन के बारे में मेकर्स ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी5 / 6

साल 2023 में रिलीज हुई 'फर्जी' सीरीज की कहानी 2 दोस्त सनी और फिरोज के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों फर्जी नोट बनाने का काम करते हैं और मार्केट में इन फर्जी नोटों को बेच भी देते हैं. वहीं इसके बाद फर्जी नोटों का कारोबार करने वालों का पर्दाफाश करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को गठित किया जाता है और इनका लीडर माइकल वेदनायगम होता है. इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 6

प्राइम वीडियो की इस फेमस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. इन दोनों सितारों के साथ-साथ सीरीज में राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, के के मेनन, जाकिर हुसैन और अमोल पालेकर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन