Spider Man: Brand New Day ने 6 दिनों में भारत में छापे 300 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश

Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 6: टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने 6 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की.

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 6

Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 6: हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत के सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर आए दिन उछाल ही देखने को मिल रहा है. भारत में फिल्म ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को हर कोई पॉजिटिव रिव्यू ही दे रहा है. भारतीय फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, ये ही वजह है कि फिल्म ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं भारत में अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में छठे दिन भी उछाल देखने को मिला है. भारत में छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 16,793 रहे. वहीं पूरे हफ्ते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट की करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर रही है.

विज्ञापन

भारत में अब तक कितने छापे नोट?

भारत में महज 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक भारत में 303.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं हर भारतीय फैन को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और ये ही वजह है कि लोग इसे थिएटर्स में देखना पसंद भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में हर बात की तरह इस बार भी स्पाइडर मैन का किरदार टॉम हॉलैंड ने निभाया है. वहीं उनके साथ फिल्म में जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है. भारत में ये फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई थी और इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार 4 महीने बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ