Entertainment News: सनी देओले और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

Entertainment: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

Entertainment News: आज सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. वहीं CM योगी ने भी इस मुलाकात की फोटो एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘आज लखनऊ में सरकारी आवास पर मशहूर फिल्म एक्टर सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात हुई’.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ ने कितनी की कमाई?

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली. 15वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.6% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15वें दिन 3,901 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 185.15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 215.87 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 308.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ का कलेक्शन

‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.4% रही. वहीं फिल्म के शोज 16,447 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 334.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन में हुआ बड़ा हादसा

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बटवारा 1947' प्रमोशन कर रहे हैं. एक्टर प्रमोशन के लिए लखनऊ आए हुए थे, जहां एक हादसा हो गया और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 9वें दिन कमाए इतने करोड़

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया कि फिल्म Spider Man Brand New Day इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यह हॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 9वें दिन कितने का कारोबार किया है.

Entertainment News LIVE: Netflix पर 'धुरंधर' ने दुनियाभर में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने दुनियाभर में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक साथ दिखे आकांक्षा चमोला-रियाज अली

लॉक अप 2 के बाद एक नजर आए आकांक्षा चमोला-रियाज अली, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DbvnoZPTdo2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: 50 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं सबा पटौदी? खुद बताई वजह

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की दो बहने हैं, सोहा अली खान और सबा पटौदी. सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से 25 जनवरी 2015 को शादी रची ली थी. हालांकि, 50 साल की सबा पटौदी ने अभी तक शादी नहीं की है. वहीं अब सबा ने नेहा धूपिया के शो में अपनी शादी पर खुलकर बात की है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जन्नत जुबैर का वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स से कहते हुए नजर आ रही है कि मै चुपके से चली गई थी...

https://www.instagram.com/reel/DbvWOIozhNK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: OTT पर फ्री में देखें ये 5 दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मुफ्त में ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते है. इस लिस्ट में सस्पेंस और थ्रिलर वाली मूवीज का नाम मौजूद है. आइए जानते हैं फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 41 मिनट ये फिल्म Netflix पर कर रही ट्रेंड, 2021 में हुई थी रिलीज

आज हम आपको साल 2021 की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो अब एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर आते ही छाई 2 घंटे 25 मिनट की ये डार्क कॉमेडी फिल्म

सिनेमाघरों में जलवा बिखेर ने बाद ओटीटी पर आते ही छाई ये डार्क कॉमेडी (Dark Comedy) फिल्म. अगर आप भी वीकें पर देखने के लिए कोई बेहतरीन मूवी की तलाश कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: CM Vijay की वाइफ Sangeetha ने वापस ली तलाक की याचिका

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि अब क्या मामला है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्यों पोस्टपोन हुई Sunny Deol की ‘परशुराम’ की शूटिंग?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'परशुराम' की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: लाल आउटफिट में नजर आईं शहनाज गिल

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो सुर्ख लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और शहनाज के लुक की तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Dbu6ThwDH9X/?img_index=2

Entertainment News LIVE: 'बंटवारा 1947' का रोमांटिक गाना 'तबस्सुम' हुआ रिलीज

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के मेकर्स ने 7 अगस्त को फिल्म का नया रोमांटिक गाना 'तबस्सुम' रिलीज कर दिया है. फिल्म भी अपनी रिलीज के बेहद करीब है, ऐसे में फिल्म का गाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. एआर रहमान ने इस ट्रैक को कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है. जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं और सोनू निगम और हीर ने इस सोलफुल मेलोडी को अपनी आवाज दी है.

Entertainment News LIVE: फिर उड़ी Harshvardhan Rane और Sanjeeda Shaikh के अफेयर की रूमर्स

हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख एक बार फिर से अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जैसे पोस्ट शेयर किए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Traitors 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज

पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. शो का ट्रेलर इसके पहले सीजन से भी ज्यादा धांसू है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Mithun Chakraborty अस्पताल में भर्ती, कैसी है तबीयत?

दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इस फिल्म में ऑस्कर विनर संग जमेगी Priyanka Chopra की जोड़ी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि देसी गर्ल अब किस फिल्म में काम करेंगी? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: किस मामले में Alia Bhatt ने दीपिका-रश्मिका को पछाड़ा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. आलिया ने दीपिका और रश्मिका को पछाड़ अब एक नया मुकाम हासिल किया है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 7 लेटेस्ट फिल्में-सीरीज

वीकेंड पर अगर आप भी नई-नई फिल्में और सीरीज देखने की तलाश में हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें पेद्दी, गट्टा कुश्ती 2 और स्पूकी इन लव जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: MX Player पर छाई 20 एपिसोड्स की सीरीज

एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'अब होगा हिसाब' है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं और हर सीजन में 10-10 एपिसोड्स हैं. दोनों सीजन के एपिसोड्स को मिलाकर इस सीरीज के एपिसोड्स 20 हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए Salman Khan ने उठाया जिम्मा, बने सहारा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक ओर कदम बढ़ाया है. सलमान खान अब पुनर्वास पर फोकस कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सैफ अली खान की बहन सबा अली क्यों हैं सिंगल?

सैफ अली खान की बहन सबा अली ने रिवील किया है कि वो 50 साल की उम्र में भी अनमैरिड क्यों हैं. नेहा धूपिया और अंगद बेदी से बातचीत करते हुए नेहा ने बताया कि मेरा कोई पहला बॉयफ्रेंड नहीं था. 18-19 साल की उम्र से ही मेरी शादी के लिए कई लोगों से मुलाकात हुई, लेकिन मैंने उनमें से किसी से भी शादी नहीं की.

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 शुरू होने से पहले जानें अब तक कौन-कौन रहा विनर

सलमान खान का अपकमिंग रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' रियलिटी शो 6 सितंबर से टीवी चैनल कलर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. अब इस बीच शो के पुराने विनर्स के नाम भी चर्चाओं में आ गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा'

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी तहलका मचाने के लिए तैयार है.

Entertainment News LIVE: 7 अगस्त को OTT पर रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 7 धमाकेदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में आपको हॉरर, थ्रिलर और एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा. इसमें दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन' भी है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में हुई शिवांगी जोशी की हार पर अर्शी खान का तंज

'लॉक अप 2' का टाइटल जैसे ही श्रेया कालरा ने जीता, वैसे ही अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. अर्शी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिवांगी जोशी और हिना खान को तंज कसते हुए लिखा, 'मां भी हार गई थी, अब बेटी भी हार गई.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' ने कितनी की कमाई?

थलपति विजय की 'जन नायकन' की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली. 15वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.6% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15वें दिन 3,901 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 185.15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 215.87 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 308.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' का कलेक्शन

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.4% रही. वहीं फिल्म के शोज 16,447 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 334.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ है.

Entertainment News LIVE: प्रीपोन हुई अजय देवगन की Golmaal 5! कब होगी रिलीज?

अजय देवगन की 'गोलमाल 5' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. फिल्म की रिलीज डेट प्रीपोन हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब मेकर्स इस फिल्म को 4 दिसंबर को रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म का क्लैश प्रभास की 'फौजी' से देखने को मिलने वाला है, क्योंकि प्रभास की फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं अभी तक 'गोलमाल 5' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अभी तक ऑफिशियल नहीं की है.

Entertainment News LIVE: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' OTT पर इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ और वेदांग रैन की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीद होने जा रही है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/Dbsv_yyF7Wi/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ या 'द ओडिसी' किसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छापे ज्यादा नोट

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों ने अपना दबदबा बनाए रखा है. सिनेमाघरों में Spider-Man Brand New Day और 'द ओडिसी' जमकर देखी जा रही है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर सबकी बाप निकली ये 8 एपिसोड की हॉरर-थ्रिलर सीरीज

अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं करण धनक? जिनसे शादी करेंगी जिया शंकर

बिग बॉस ओटीटी 2 की फेम एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपने मंगेतर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन से सगाई कर ली है, जिसके बाद हर कोई उनके होने वाले पति के बारे में सर्च कर रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘महाराजा’ और ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा भौकाली है ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज

अगर आपको सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्में और सीरीज पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं ओटीटी की इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 का सेट हुआ लीक, ये 2 कंटेस्टेंट होंगे शामिल?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. लेकिन इसी बीच 'बिग बॉस 20' के सेट की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इतना ही नहीं कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ की होगी 28000 करोड़ी ‘गॉडजिला’ से टक्‍कर

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट का आज ऐलान हो चुका है. फिल्म का क्लैश 'गॉडजिला माइनस जीरो' से होने वाला है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर से पहले सलमान खान बनने वाले थे राम, आखिर क्यों बंद हो गई थी फिल्म?

बॉलीवुड सुपरस्टार और डायरेक्टर सोहेल खान की फिल्म 'रामायण' में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे नजर आने वाली थी. हालांकि, इस मूवी की शूटिंग भी शुरू हो गई थी. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Batwara 1947 की रिलीज से पहले Sunny Deol ने फैंस से क्या कहा?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन कर रहे हैं. सनी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में खूब बिजी चल रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगे ‘किल’ के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट

मशहूर डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट ‘डेडलॉक्ड’ नाम की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म डायरेक्ट करेंगे, जिसमें ऑस्कर विजेता एक्टर जेमी फॉक्स लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज दुनिया भर में रिलीज करेगा. डेडलाइन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डेडलॉक्ड’ को प्राइम वीडियो पर ग्लोबली स्ट्रीम किया जाएगा और ये निखिल भट्ट की पहली इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म होगी और ‘किल’ की सफलता के बाद उनके करियर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Entertainment News LIVE: पिता के निधन पर भावुक हुए प्रदीप रावत के बेटे, क्या बोले विक्रमादित्य?

दिग्गज दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत के बेटे ने अपने पिता की मौत के कारण पर बात की है. साथ ही उन्होंने आमिर खान को धन्यवाद भी दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Alliance की विनर बनीं Mini Mathur

रियलिटी शो 'अलायंस' के विनर का ऐलान हो चुका है. मिनी माथुर ने शो जीत लिया है और शो की विजेता बन गई हैं. आइए जानते हैं कि शो की ट्रॉफी के साथ उन्हें कितने लाख का कैश प्राइज मिला है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 का नया प्रोमो रिलीज, आखिर क्या है Vardaan?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो आ गया है. शो के शुरू होने में बस 1 महीना रह गया है. ऐसे में हर कोई शो के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में क्या होगा खास?

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' ठीक 1 महीने बाद अपने 20वें सीजन के साथ एंट्री करने वाला है. शो का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और अब इसको लेकर अपडेट्स भी आने शुरू हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Awarapan 2 का ट्रेलर रिलीज

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही छा गया है और इसमें इमरान के साथ-साथ शबाना आजमी ने भी चौंकाया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं 10 फिल्में

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने महज 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 10 हजार करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं टॉप 10 फिल्में भी ट्रेंड में आ गई हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'आवारापन 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ-साथ दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/Dbr9TN0s561/

Entertainment News LIVE: Emraan Hashmi की Awarapan 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर हर कोई बेताब नजर आ रहा है. जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करने के आदेश दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 16 करोड़ के कर्ज मामले में निलाम होंगी राजपाल यादव की 2 प्रॉपर्टी

16 करोड़ के कर्ज मामले में राजपाल यादव की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. दरअसल इस मामले में एक्टर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का कर्जा है. इस कर्ज को ना उतार पाने की वजह से अब उनकी संपत्तियां बिकने की कगार पर आ गई हैं. हालांकि इन दोनों संपत्तियों की कीमत 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये ही है. 9 सितंबर को ये प्रापर्टीज बिकने वाली हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कौन हैं श्रेया कालरा? जो बनीं 'लॉक अप 2' की विनर

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने के बाद श्रेया को 'रोडीज' का ऑफर मिला और वो ‘एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन’ में नजर आईं. 'रोडीज' में फेमस होने के बाद श्रेया कई वेब सीरीज में भी नजर आईं. जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में चार चांद लग गए. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DbqhLhOHTvP/?hl=en

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर नंबर 1 बनी 'ठुकरा के मेरा प्यार 2'

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' सीरीज जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. सीरीज को आप भी अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?

सोनी पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है. पोस्ट में 'रामायण' के ट्रेलर के साथ कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है. सोनी पिक्चर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रामायण दुनियाभर में 6 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम की फिल्मी लव स्टोरी

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात साल 2011 में हुई थी. इस दौरान कलर्स पर टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' आया और इस सीरियल में दोनों लीड एक्टर्स बनकर नजर आए. यहीं से दोनों की दोस्ती हुई. सेट पर साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती और ज्यादा गहरी हो गई. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' का भारतीय कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.20 करोड़ की कमाई देखने को मिली. फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 318.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 380.78 करोड़ है. जल्द ही भारत में फिल्म का आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.

Entertainment News LIVE: दीपिका कक्कड़ का बर्थडे

टीवी की स्टार एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने 'ससुराल सिमर का' और 'कहां हम कहां तुम' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं एक्ट्रेस ने साल 2018 में 'बिग बॉस 12' का टाइटल भी जीता. आज एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया से ब्रेक ले लिया है और वो अपनी फैमिली के साथ टाइम बिता रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DbYGeywDNoQ/?img_index=1

Entertainment News LIVE: संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी करीना कपूर?

बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ करीना कपूर काम करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार संजय लीला की अपकमिंग फिल्म में करीना कपूर नजर आने वाली हैं और करीना के साथ धनुष की जोड़ी दिखाई देगी. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. बता दें संजय लीला भंसाली जब 'देवदास' बना रहे थे तो करीना ने भी पारो का स्क्रीन टेस्ट दिया था, लेकिन संजय लीला भंसाली ने करीना की जगह ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट कर लिया था. जिसके बाद करीना ने खफा होकर कसम ली थी कि वो कभी भी संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं करेंगी. वहीं अब दोनों के बीच पैच-अप होता दिखाई दे रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ