Friday OTT Releases: शुक्रवार को OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका! 7 अगस्त को रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases (7 August 2026): नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 7 धमाकेदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में आपको हॉरर, थ्रिलर और एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

friday ott releases
1 / 8

Friday OTT Releases (7 August 2026): 7 अगस्त को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का धमाका होने जा रहा है. ओटीटी पर 7 धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इनमें आपको एक्शन से लेकर रोमांस तक की डोज भरपूर मिलेगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.  

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा2 / 8

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर ये रोमांटिक फिल्म भी आज यानी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था और अब ये ओटीटी पर भी कमाल करने वाली है. इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ऑपरेशन सफेद सागर

ऑपरेशन सफेद सागर3 / 8

सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल और अभय वर्मा स्टारर ये सीरीज भी आज ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. ये सीरीज ओनी सेन ने डायरेक्ट की है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल और अभय वर्मा के साथ-साथ दीया मिर्जा , प्राजक्ता कोली और आदिल हुसैन भी लीड रोल में हैं.

लेनिन

लेनिन4 / 8

अखिल अक्किनेनी स्टारर 'लेनिन' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म भी आज यानी 7 जुलाई को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें अखिल अक्किनेनी के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को मुरली किशोर अब्बुरू ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी

सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी5 / 8

ये एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म भी आज ही जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिलेगा. इस फिल्म में क्रिस प्रैट, अन्या टेलर-जॉय, चार्ली डे और जैक ब्लैक ने अपनी आवाज दी है.

द लास्ट हाउस

द लास्ट हाउस6 / 8

हॉलीवुड की ये हॉरर थ्रिलर फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है. लुई लेटेरियर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ग्रेटा ली, वैगनर मौरा, सैम लर्नर और एम्मा हो लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

डेथ इंक सीजन 4

डेथ इंक सीजन 47 / 8

'डेथ इंक' के चौथे सीजन का हर किसी को इंतजार था. अब सीरीज का ये सीजन भी आज यानी 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें डिएगो मार्टिन और कार्लोस अरेसेस लीड रोल में हैं. बिंज वॉच करने के लिए ये भी परफेक्ट चॉइस है.

तुम्बाडची मंजुला

तुम्बाडची मंजुला 8 / 8

साई तम्हांकर और ओम भूतकर स्टारर ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भी आज ही जी5 पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था और अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन