Jana Nayagan Box Office Collection: 15वें दिन 'जन नायकन' की रफ्तार पड़ी धीमी, जानें 2 हफ्तों में कितना हुआ कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी की कमाई.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते में गिरावट देखने को मिली. हालांकि पहले हफ्ते ने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. अब फिल्म की रफ्तार धीमी होती दिखाई दे रही है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ ने 15वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली. 15वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.6% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15वें दिन 3,901 रहे. पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

फिल्म का अब तक का कलेक्शन

भारत में अब तक फिल्म ने 185.15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 215.87 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 308.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं फिल्म में थलपति विजय के एक्शन सीन्स को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें थलपति विजय की ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म का जब पोस्टर रिलीज किया गया था, तभी थलपति विजय ने फिल्मों से संन्यास लेने का मन बना लिया था और ऐलान भी कर दिया था. इस फिल्म की एंडिंग में थलपति विजय की फिल्मी जर्नी को भी दिखाया गया है जिसे देख फैंस काफी भावुक भी हुए. बता दें इस फिल्म में थलपति विजय के साथ-साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ