Ramayana Release Date Out: 'रामायण' की रिलीज डेट से उठा पर्दा! सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म?

Ramayana Release Date Out: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म कब रिलीज होने जा रही है.

ramayana release date out

Ramayana Release Date Out: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ का जब से मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म के ट्रेलर में स्टारकास्ट के लुक को फैंस ने खूब पसंद भी किया. ट्रेलर में फैंस ने ‘राम’ के अवतार में रणबीर कपूर और ‘रावण’ के अवतार में यश को खूब पसंद किया. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है. चलिए जानते हैं ‘रामायण’ सिनेमाघरों में कब रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

सोनी पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है. पोस्ट में ‘रामायण’ के ट्रेलर के साथ कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है. सोनी पिक्चर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रामायण दुनियाभर में 6 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

विज्ञापन

2 पार्ट्स में आएगी फिल्म

वहीं नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के पास 6 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है. वहीं दूसरे पार्ट की बात करें तो फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की है. अभी पहले पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में कई बड़े सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर और यश के साथ-साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, सौरभ सचदेवा, फैजल मलिक, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे शामिल हैं. इन सितारों को ‘रामायण’ में देखने के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इन सभी सितारों का लुक ट्रेलर में भी दिखाई दे चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ