4000 करोड़ी 'रामायण' की रिलीज पर महादशा! 28000 करोड़ी 'गॉडजिला' से होगी टक्‍कर, कैसे होगी कमाई?

Ramayana Clash With Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट का आज ऐलान हो चुका है. फिल्म का क्लैश ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होने वाला है.

ramayana, godzilla minus zero

ramayana, godzilla minus zero. image credit- social media

Ramayana Clash With Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म के लिए ओपनिंग आसान नहीं होगी क्योंकि 4000 करोड़ी ‘रामायण’ का सामना 28 हजार करोड़ी फ्रेंचाइज ‘गॉडजिला’ की नई फिल्‍म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होने वाला है.

विज्ञापन

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होगी टक्कर

दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी. भले ही एक देसी और दूसरी विदेशी फिल्म है, लेकिन विदेशों में प्रीमियम IMAX स्‍क्रीन्‍स के लिए दोनों फिल्‍मों के बीच खूब तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और इसका सीधा असर इनकी कमाई पर पड़ेगा. दिवाली से दो दिन पहले फिल्म ‘रामायण’ रिलीज की जाएगी और उसी समय ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करेगी.

विज्ञापन

कैसे कमाई करेगी ‘रामायण’?

फिल्म ‘रामायणम्’ की सीधी टक्‍कर ताकाशी यामाजाकी की ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से है, जो पहले ही 6 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज का ऐलान कर चुकी है. ऐसे में अब नमित मल्‍होत्रा की फिल्म कैसे कमाई करेगी ये बड़ा सवाल है क्योंकि साल 2026 की बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है, जो इतनी बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर होने के बावजूद लाइफटाइम 1,149.30 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्‍शन कर पाई थी.

ब्‍लॉकबस्‍टर फ्रेंचाइजी

ऐसे में अब फिल्म ‘रामायणम्’ को विदेशी बाजार का सहारा लेना ही पड़ेगा. भारत में फिल्म को भले ही तगड़ा रिस्पॉन्स मिले, लेकिन इसके विदेशी कलेक्शन पर हर किसी की नजर होगी क्योंकि वहां इसका सामना ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से है, जो एक बड़ा खतरा बन सकती है क्योंकि यह एक ब्‍लॉकबस्‍टर फ्रेंचाइजी है, जिसकी अब तक 40 फ‍िल्‍में रिलीज हुई हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘रामायणम्’ के लिए चुनौती

गौरतलब है कि फ्रेंचाइज की पिछली फ‍िल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी. इसने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्‍कर अवॉर्ड भी जीता था. ऐसे में अब इसकी अगली किश्त फिल्म ‘रामायणम्’ के सामने पहाड़ की तरह खड़ी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ