1 / 6
MX Player Series: एमएक्स प्लेयर पर 20 एपिसोड्स की सीरीज ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को आप फ्री में बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस सीरीज के 2 सीजन बैक टू बैक रिलीज हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सीरीज चर्चाओं में छाई हुई है. इसमें आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर की भी भरपूर डोज मिलेगी. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
एमएक्स प्लेयर की ट्रेंडिंग सीरीज

2 / 6
एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'अब होगा हिसाब' है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं और हर सीजन में 10-10 एपिसोड्स हैं. दोनों सीजन के एपिसोड्स को मिलाकर इस सीरीज के एपिसोड्स 20 हैं. वहीं ये रिलीज होते ही एमक्स प्लेयर पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
सीरीज की कहानी

3 / 6
इस सीरीज की कहानी इंसानों के अंग की तस्करी पर आधारित है. शाहीर शेख ने इस सीरीज में बॉबी मनोचा का किरदार निभाया है. बॉबी के इर्द-गिर्द ही इस सीरीज की कहानी भी घूमती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बॉबी का छोटा भाई बंटी इस तस्करी के जाल में फंस जाता है और वो लापता हो जाता है.
ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर है कहानी

4 / 6
अपने भाई की तलाश में बॉबी तस्करी करने वालों का पर्दाफाश करने का मन बना लेता है. वहीं इस दौरान उसकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आते हैं. क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्लाइमैक्स में क्या होता है तो आपको इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखना होगा.
सीरीज की स्टारकास्ट

5 / 6
सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहीर शेख के साथ-साथ संजय कपूर, मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा, निम्रत कौर अहलूवालिया, हरमन सिंघा और आशीमा वर्धान लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस भी इस सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं.
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

6 / 6
'अब होगा हिसाब' की आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है. वहीं इस सीरीज के हर मोड़ पर आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड को अगर आप घर रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसकी खास बात ये है कि इसे आप फ्री में देख सकते हैं.