इंतजार खत्म! इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें?

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ और वेदांग रैन की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीद होने जा रही है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली है.

Main Vaapas Aaunga
1 / 5
Main Vaapas Aaunga किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी स्लो शुरुआत मिली थी. हालांकि, फिल्म ने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ ली थी. फिल्म ने लगभग 100 करोड़ रुपये शानदार कलेक्शन कर लिया था.

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा2 / 5

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी वाघ, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. थिएटर्स में फिल्म देखते समय दर्शकों के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे, तो वहीं इम्तियाज अली भी थिएटर्स में दर्शकों से मिलते हुए नजर आए थे.

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा कहां होगी रिलीज

मैं वापस आऊंगा कहां होगी रिलीज3 / 5

'मैं वापस आऊंगा' मूवी को लोगों की भरपूर तारीफ सुनने को मिली थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 6 अगस्त की शाम को पोस्ट शेयर किया है, जिसमें जानकारी दी है कि फिल्म मैं वापस आऊंगा 7 अगस्त को स्ट्रीम की जाएगी.

मैं वापस आऊंगा ओटीटी रिलीज

मैं वापस आऊंगा ओटीटी रिलीज4 / 5

थिएटर्स में शरवरी वाघ और वेदांग रैन की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने लोगों का जमकर दिल जीत लिया था. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर आने वाली है. देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं. बता दें कि फिल्म की कहानी इम्तियाज अली और नयनिका महतानी ने मिलकर लिखी है.

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन5 / 5

'मैं वापस आऊंगा' फिल्म को इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार किया गया था. इस मूवी ने दुनियाभर में 99.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने 77.33 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भारत में किया था. फिल्म ने आईएमडीबी पर 10 में से  8.2 की शानदार रेटिंग हासिल की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन