---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 में क्या होगा खास? 4 बड़े ट्विस्ट के साथ हो सकता है तगड़ा धमाका

Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' ठीक 1 महीने बाद अपने 20वें सीजन के साथ एंट्री करने वाला है. शो का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और अब इसको लेकर अपडेट्स भी आने शुरू हो गए हैं.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इस बार अपने 20वें सीजन के साथ आ रहा है. शो का टीजर आ चुका है और इसके शुरू होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. शो को लेकर फैंस और लोगों के बीच तगड़ी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि सलमान खान के इस शो में इस बार क्या खास होने वाला है और वो कौन-से चार ट्विस्ट हैं, जिनकी वजह से शो में तगड़ा धमाका हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

सलमान ने किया ‘करण-अर्जुन’ का जिक्र

दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए शो के टीजर में सलमान खान ने कहा कि जो ‘करण-अर्जुन’ में हुआ था, वो अब दोबारा होगा. इसके बाद से ही ये चर्चा शुरू हुई कि सलमान ने आखिरी ‘करण-अर्जुन’ का ही जिक्र क्यों किया? गौरतलब है कि ये फिल्म पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी है.

---विज्ञापन---

दोबारा स्टेज कर सकते हैं शेयर

जी हां, साल 2015 में जब ‘दिलवाले’ के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान ने ‘बिग बॉस 9’ का स्टेज एक साथ शेयर किया था, तब दोनों ने अपनी इस हिट फिल्म ‘करण-अर्जुन’ के यादगार पल दोबारा जिए थे और शो का टीजर देखने के बाद लोगों ने कयास लगाए शुरू कर दिए हैं कि एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है.

‘रीबर्थ’ यानी ‘पुनर्जन्म’ की थीम

इतना ही नहीं बल्कि अमर उजाला को शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि इस बार ‘करण-अर्जुन’ का जिक्र सिर्फ एक डायलॉग तक सीमित नहीं बल्कि ये पूरे सीजन का कॉन्सेप्ट भी हो सकता है. हालांकि, इसका पता अब शो के आने के बाद ही लगेगा. इसके अलावा शो के 20वें सीजन में मेकर्स ‘रीबर्थ’ यानी ‘पुनर्जन्म’ की थीम पर काम कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

20वां सीजन हो सकता है अलग

कहा जा रहा है कि इस बार पूरा सीजन इसी के आस-पास नजर आएगा, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता क्योंकि ये दावे ऑफिशियल नहीं हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस बार यानी शो के 20वें सीजन में मेकर्स क्या-क्या अलग करते हैं, जो इसे हर सीजन से अलग बनाएगा.

शो के चार तगड़े ट्विस्ट

पहला ट्विस्ट

---विज्ञापन---

सलमान और शाहरुख एक साथ आ सकते हैं नजर.

दूसरा ट्विस्ट

---विज्ञापन---

इस बार कई पुराने और चर्चित कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हो सकती है

तीसरा ट्विस्ट

---विज्ञापन---

सिंगर नेहा कक्कड़ और क्रिकेटर यूसुफ पठान भी हो सकते हैं शो का हिस्सा

चौथा ट्विस्ट

---विज्ञापन---

दो गुटों में बंट सकता है घर

यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi की Awarapan 2 पर चली सेंसर की कैंची, बोर्ड ने दिए कई बड़े बदलाव करने के निर्देश

---विज्ञापन---

First published on: Aug 06, 2026 01:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola