OTT पर फ्री में देखें ये 5 दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, एक बार देखना शुरू किया तो उठना होगा मुश्किल

आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मुफ्त में ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते है. इस लिस्ट में सस्पेंस और थ्रिलर वाली मूवीज का नाम मौजूद है. आइए जानते हैं फिल्मों के बारे में.

OTT Flim
1 / 6

ओटीटी पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना लेती है. इन फिल्मों को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर मूवी देखने का शौक रखते हैं. लेकिन आपके पास ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है, तो आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर फ्री में देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

ऑपरेशन जावा

ऑपरेशन जावा2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2021 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ऑपरेशन जावा’ आता है. यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इस मूवी कहानी एक साइबर सेल पुलिस की इन्वेस्टीगेशन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. इस मूवी को आप फ्री में YouTube और Zee5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मंगलावरम

मंगलावरम3 / 6

दूसरे नंबर पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'मंगलावरम' (Mangalavaaram) का नाम शामिल है. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार, MX Player, और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह फिल्म आपको इन ओटीटी पर फ्री में देखने को मिल सकती है.

अभ्युहम

अभ्युहम4 / 6

तीसरे स्थान पर मलयालम थ्रिलर फिल्म 'अभ्युहम' (Abhyuham) का मौजूद है. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी. फिल्म में अजमल अमीर, राहुल माधव, आत्मीया राजन और कोट्टायम नजीर ने अहम किरदार निभाया था. इस मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. आप इस फिल्म को फ्री में यूट्यूब पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

केस ऑफ कोंडाना

केस ऑफ कोंडाना5 / 6

चौथे नंबर पर कन्नड़ सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म 'केस ऑफ कोंडाना' (Case of Kondana) का नाम आता है. यह मूवी साल 2024 में रिलीज की गई थी. इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. अगर आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे फ्री में YouTube पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

व्हाइट रोज

व्हाइट रोज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'व्हाइट रोज' (White Rose) का है. यह एक एक तमिल साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आनंदी और आर.के. सुरेश लीड रोल में नजर आ रहे थे. इस फिल्म को आप हिंदी भाषा में फ्री में YouTube पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन