Netflix पर देखें ये 7 ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज, वीकेंड बन जाएगा मजेदार; लिस्ट में किस-किसका नाम?

Netflix Top 7 Trending Movies Series: वीकेंड पर अगर आप भी नई-नई फिल्में और सीरीज देखने की तलाश में हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

netflix trending movies series
1 / 8

Netflix Top 7 Trending Movies Series: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इनमें रोमांटिक, कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन से भरी फिल्में और सीरीज शामिल हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.  

विज्ञापन

स्पूकी इन लव

स्पूकी इन लव2 / 8

6 एपिसोड्स की ये रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. रोमांस और कॉमेडी के साथ-साथ सीरीज में थ्रिलर भी देखने को मिलेगा. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

गट्टा कुश्ती 2

गट्टा कुश्ती 23 / 8

विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी रोमांस और कॉमेडी का भरपूर डोज है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं और ये ही वजह है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है.

द ईस्ट पैलेस

द ईस्ट पैलेस4 / 8

अगर आप डार्क फैंटेसी सीरीज को देखने के शौकीन हैं तो ये सीरीज बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इस सीरीज में हॉरर और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इसके साथ-साथ इस सीरीज के लीड एक्टर्स रोह यून सेओ और नाम जू ह्युक की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

पेद्दी

पेद्दी5 / 8

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाया और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी छाई हुई है. इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा और शिव राजकुमार लीड रोल में हैं.

टीच यू ए लेसन

टीच यू ए लेसन6 / 8

8.5 वाली आईएमडीबी रेटिंग की इस सीरीज को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में कॉमेडी से भरे सीन्स हैं. वहीं इस कोरियन सीरीज ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया था. वीकेंड बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

कॉन सिटी

कॉन सिटी7 / 8

साक्षी वैद्य और अर्जुन दास स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. हरीश दुरैराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको कॉमेडी और क्राइम से भरपूर सीन्स मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इसमें योगी बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं.

लॉक अप

लॉक अप8 / 8

फराह खान और रितेश देशमुख का ये शो भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. हाल ही में इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ है और ये अभी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है. इसमें श्रेया कालरा ने शो की ट्रॉफी उठाई और फैंस को ये शो काफी पसंद भी आया. सोशल मीडिया पर भी इस शो के खूब चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन