---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 का नया प्रोमो रिलीज, आखिर क्या है Vardaan? सलमान खान ने पूछा सवाल

Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो आ गया है. शो के शुरू होने में बस 1 महीना रह गया है. ऐसे में हर कोई शो के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. टीवी का ये पॉपुलर रियलिटी शो आज से ठीक एक महीने बाद यानी 6 सितंबर से शुरू हो जाएगा. इस बीच अब शो का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस प्रोमो वीडियो में क्या है?

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो

दरअसल, जियोहॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शो का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि वरदान क्या है? गैस करो मेरी जान, बिग बॉस 20, 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर.

---विज्ञापन---

क्या बोले सलमान?

वहीं, अगर प्रोमो वीडियो की बात करें तो इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान नजर आ रहे हैं और उनके पीछे हल्के बैकग्राउंड में बहुत सारे लोग नजर आ रहे हैं. इस दौरान भाईजान अपने स्वैग में कहते हैं कि इस बार बिग बॉस में सभी घरवालों को मिलेगा एक वरदान, तथास-2 मेरी जान. सलमान के इस डायलॉग के बाद अब हर किसी के मन में यही चल रहा है कि आखिर ये वरदान क्या हो सकता है?

प्रोमो देखने के बाद लोगों ने दिया रिएक्शन

इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है. फैंस और यूजर्स भर-भर कमेंट्स कर रहे हैं. गौरतलब है कि सलमान खान का ये शो इस बार अपने 20वें सीजन के साथ आ रहा है. ऐसे में लोगों में इसको लेकर एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है.

कब शुरू होगा शो?

बिग बॉस 20 की बात करें तो ये शो 6 सितंबर से शुरू किया जाएगा. हालांकि, अभी शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आता है. इसके अलावा ये भी चर्चा का विषय है कि शो की थीम क्या होगी और शो में ‘करण-अर्जुन’ का तड़का कैसे लगेगा? अब इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में क्या होगा खास? 4 बड़े ट्विस्ट के साथ हो सकता है तगड़ा धमाका

First published on: Aug 06, 2026 02:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola