Top 10 Movies: दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं 10 फिल्में, 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' लिस्ट में कितनी पीछे?

Top 10 Highest Grossing Movies: 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं आज हम आपको टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की.

Top 10 Highest Grossing Movies
1 / 11

Top 10 Highest Grossing Movies: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने महज 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 10 हजार करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन ये फिल्म अभी टॉप 10 की लिस्ट में पीछे है, अपकमिंग दिनों में ये भी टॉप 10 में शामिल हो सकती है. वहीं इसी को देखते हुए आज हम आपको टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की है.  

विज्ञापन

अवतार

अवतार2 / 11

साल 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 24,260 करोड़ का कलेक्शन किया. ये टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर है.

विज्ञापन

एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स एंडगेम3 / 11

साल 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स एंडगेम' इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23,230 करोड़ का कलेक्शन किया. फैंस आज भी इस फिल्म के दीवाने हैं. इसमें रॉबर्ट डाउने जूनियर, क्रिस इवान और स्कारलेट जोहानसन लीड रोल में हैं.

अवतार: द वे ऑफ वॉटर

अवतार: द वे ऑफ वॉटर4 / 11

साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम भी दुनिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19,380 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था.

विज्ञापन

टाइटैनिक

टाइटैनिक5 / 11

साल 1997 में आई 'टाइटैनिक' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18,800 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट लीड रोल में हैं.

स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकेंस

स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकेंस6 / 11

डेजी रिडले और जॉन बोयेगा स्टारर ये फिल्म भी टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17,190 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर

एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर7 / 11

साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17,040 करोड़ की कमाई की. ये ही वजह है कि इस फिल्म का नाम भी टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इसमें रॉबर्ट डाउने जूनियर, जोश ब्रोलिन, टॉम हॉलैंड, स्कारलेट जोहानसन और मार्क रफालो लीड रोल में हैं.

स्पाइडर मैन: नो वे होम

स्पाइडर मैन: नो वे होम8 / 11

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15,950 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडया, एंड्रयू गारफील्ड और टोबे मैगुइरे लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

इनसाइड आउट 2

इनसाइड आउट 29 / 11

साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम भी टॉप 10 की लिस्ट में है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14,100 करोड़ की कमाई की. 2024 में जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो हर कोई इस फिल्म का दीवाना हो गया था.

जुरासिक वर्ल्ड

जुरासिक वर्ल्ड10 / 11

साल 2015 में रिलीज हुई 'जुरासिक वर्ल्ड' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13,870 करोड़ है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ब्राइस डलास हॉवर्ड, क्रिस प्रैट, निक रॉबिन्सन और केटी मैकग्राथ लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द लायन किंग

द लायन किंग11 / 11

ये एनिमेटेड फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 13,800 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म को बच्चों के साथ-साथ बड़े लोगों ने भी खूब पसंद किया था, ये ही वजह है कि ये टॉप 10 में शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन