कैसे शुरू हुई दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी? सीरियल के सेट पर हुई थी मुलाकात

Dipika Kakar Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको शोएब इब्राहिम संग दीपिका कक्कड़ की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं. चलिए दोनों की लव स्टोरी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

dipika kakar Shoaib Ibrahim love story

Dipika Kakar Birthday: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं दीपिका आज भले ही इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं. पति शोएब इब्राहिम संग अपने यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं. आज एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं. चलिए जानते हैं दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी.

विज्ञापन

एक सीरियल में साथ किया काम

दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम का यूट्यूब पर ऑफिशियल चैनल है. यहां दोनों अपनी-अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स अपने फैंस साथ शेयर करते हैं. इस तरह कपल के फैंस को भी उनकी लाइफ का हर अपडेट पता रहता है. शोएब और दीपिका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. अलग धर्म से होने के बाद भी दोनों ने साबित किया कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती. ये ही वजह है कि दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई है.

विज्ञापन

सेट पर हुई मुलाकात

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात साल 2011 में हुई थी. इस दौरान कलर्स पर टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ आया और इस सीरियल में दोनों लीड एक्टर्स बनकर नजर आए. शो में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया और ऑडियंस ने इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया. यहीं से दोनों की दोस्ती हुई. सेट पर साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती और ज्यादा गहरी हो गई.

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ प्यार?

वहीं शोएब ने बीच में ‘ससुराल सिमर का’ से ब्रेक ले लिया था, जिसके बाद दीपिका को एहसास हुआ कि वो शोएब के बिना रह ही नहीं सकती हैं. इसके बाद दोनों ने प्यार का इजहार किया. वहीं साल 2015 में दीपिका की पहली शादी टूट गई और इस मुश्किल दौर में दीपिका के साथ शोएब खड़े रहे. वहीं इसके बाद दोनों ने ‘नच बलिए 8’ में साथ काम किया और इसी सेट पर शोएब ने दीपिका को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज भी किया.

विज्ञापन

कब हुई शादी?

शोएब और दीपिका ने कई सालों तो डेट करने के बाद साल 2018 में शाही अंदाज से एक-दूसरे से शादी कर ली. वहीं साल 2023 में दोनों बेटे रुहान इब्राहिम के मम्मी-पापा भी बन गए. अब दोनों अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ