Lock Upp 2 Winner: कौन हैं श्रेया कालरा? जो शिवांगी जोशी को पछाड़ बनीं 'लॉक अप 2' की विनर

'लॉक अप 2' की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है. सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ श्रेया के ही चर्चे हो रहे हैं. फैंस श्रेया के गेम को पहले दिन से ही सपोर्ट कर रहे थे. चलिए जानते हैं आखिर श्रेया कालरा कौन हैं.

Shreya kalra lock upp 2 winner
1 / 6

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का फिनाले हो गया है और शो को विनर भी मिल गया है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी जीत ली है. श्रेया ने ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये भी जीते हैं. सोशल मीडिया पर श्रेया कालरा चर्चाओं में आ गई हैं और फैंस उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. श्रेया कालरा का बेबाकी अंदाज टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी पर भी भारी पड़ा. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर श्रेया कालरा कौन हैं और वो किन-किन शोज में नजर आ चुकी हैं.  

विज्ञापन

कैसे शुरू किया करियर?

कैसे शुरू किया करियर?2 / 6

श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. एमबीए की पढ़ाई करने के बाद श्रेया ने ग्लैम वर्ल्ड में कदम रखा. साल 2018 में एक्ट्रेस ने Tik Tok पर डांस वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की शुरुआत की. इसके बाद श्रेया इंस्टाग्राम पर रील्स और यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाने लगीं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ने लगी.

विज्ञापन

'रोडीज' से मिला ब्रेक

'रोडीज' से मिला ब्रेक3 / 6

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने के बाद श्रेया को 'रोडीज' का ऑफर मिला और वो ‘एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन’ में नजर आईं. 'रोडीज' में फेमस होने के बाद श्रेया कई वेब सीरीज में भी नजर आईं. जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में चार चांद लग गए.

इन सीरीज में किया काम

इन सीरीज में किया काम4 / 6

'हार्टबीट्स: प्यार और अरमान' में श्रेया ने 'डॉ चेतना' का किरदार निभाकर फैंस को खूब एंटरटेन किया. इसके बाद उन्होंने 'खट्टा खट्टा मीठा मीठा' सीरीज के सीजन 1 और सीजन 2 में भी काम किया. बैक टू बैक 2 सीरीज में छाने वालीं श्रेया ने इसके बाद 'फू से फेंटेसी', 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' और 'जैब जोडिएक्स मेट' जैसी सीरीज में भी काम किया.

विज्ञापन

शो में छाईं श्रेया कालरा

शो में छाईं श्रेया कालरा5 / 6

वहीं अब साल 2026 में श्रेया कालरा नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आईं. पहले ही दिन से श्रेया का गेम फैंस को खूब पसंद आया था. ये ही वजह है कि वो शो की विनर बनीं. वहीं शो में जितने भी बॉलीवुड सितारे गेस्ट बनकर आए, उन सभी ने श्रेया की तारीफ की थी.

किसे डेट कर रहीं श्रेया कालरा?

किसे डेट कर रहीं श्रेया कालरा?6 / 6

श्रेया कालरा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक्टर और इंफ्लुएंसर ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही हैं. 'लॉक अप 2' में भी श्रेया के विजिटर बनकर ऋषभ ने एंट्री की थी. वहीं सोशल मीडिया पर भी ऋषभ ने श्रेया के गेम को काफी सपोर्ट किया. फैंस भी दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन