50 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी? खुद बताई पूरी कहानी

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की दो बहने हैं, सोहा अली खान और सबा पटौदी. सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से 25 जनवरी 2015 को शादी रची ली थी. हालांकि, 50 साल की सबा पटौदी ने अभी तक शादी नहीं की है. वहीं अब सबा ने नेहा धूपिया के शो में अपनी शादी पर खुलकर बात की है.

Saba Pataudi

Saba Pataudi ने अब तक क्यों नहीं की शादी?

विज्ञापन

सुपरस्टार सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) की उम्र इस वक्त 50 साल है, वो शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी संतान है. सैफ अली खान सबा के बड़े भाई है, तो वहीं सोहा अली खान उनकी छोटी बहन है. सबा पटौदी हाल ही में अपनी बहन सोहा के साथ नेहा धूपिया के टॉक शो ‘डबल डेट’ में शिरकत की थी, जहां उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की है.

नेहा धूपिया के शो में बात करते हुए सबा पटौदी ने कहा कि मेरा कोई पहला बॉयफ्रेंड नहीं था… उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 18-19 साल की उम्र में ही शादी के लिए मेरी कई लोगों से मुलाकात कराई गई थी. लेकिन मैंने किसी से भी शादी नहीं की. लेकिन कुछ समय में बाद मेरी मुलाकात कोलकाता के एक व्यक्ति से हुई थी और लगभग हमारी शादी होने वाली थी. लेकिन बात हमारे बीच नहीं बन पाई. सबा ने कहा मैं इसके लिए तैयार नहीं थी.

विज्ञापन

सबा पटौदी ने क्यों नहीं कि अब तक शादी

नेहा धूपिया के टॉक शो में सबा ने बताया, मुझे ऐसा कोई मिली ही नहीं, जो सच में मेरे साथ अच्छा लगता हो. सबा ने आगे कहा, ‘मेरे अब्बा (भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी) एक बेहद शानदार व्यक्ति थे. हालांकि, ऐसा नहीं है कि मैं अपने पिता की तरह ही कोई साथी अपने लिए तलाश रही थी. लेकिन मेरे पिता बहुत ही दयालु और जिम्मेदार इंसान थे, उन्होंने मुझे आत्मनिर्भर बनना भी सिखाया था. सबा पटौदी ने एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार कहा था कि लड़के की नहीं एक मर्द की जरूरत है. मुझे तापसी की यह बात काफी पसंद आई थी. लेकिन मुझे आज तक वैसा इंसान नहीं मिला. सबा पटौदी 50 साल की उम्र में भी सिंगल है.

विज्ञापन

क्या करती हैं सबा पटौदी

आपको बता दें कि 50 साल की सबा पटौदी एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं. इतना नहीं वो एक बेहतरीन टैरो रीडर और स्पिरिचुअल हीलर भी है. सबा ने कभी भी अपनी मां, भाई और बहन की तरह फिल्मों की दुनिया में आने का मन नहीं बनाया था. सबा रॉयल एंडोमेंट ट्रस्ट की चीफ कस्टोडियन है, जो भोपाल में मौजूद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ