सनी देओल की 'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ प्रमोशन कर रहे हैं. एक्टर प्रमोशन के लिए लखनऊ आए हुए थे, जहां एक हादसा हो गया और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

Batwara 1947

Batwara 1947 के प्रमोशन में हुआ बड़ा हादसा

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है. एक्टर देश के अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म की प्रमोशन कर रहे हैं. इस मूवी के साथ सनी पाजी और प्रीति जिंटा लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. वहीं दर्शक भी दोनों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी मूवी ‘बटवारा 1947’ को लेकर काफी व्यस्त चल रही है. इस मूवी में इन दोनों कलाकार के साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया था. इस इवेंट में सनी पाजी पिता धर्मेंद्र को याद करके काफी इमोशनल भी हुए थे. इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पहले राजस्थान के जयपुर में 28 जुलाई को हुआ था बाद में मुंबई में भी एक इवेंट का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान हुआ हादसा

आपको बता दें कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सनी देओल हाल में बिहार की राजधानी पटना गए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात की थी और फैंस को फिल्म देखने के लिए अपील भी की थी. हालांकि, आज सनी पाजी, प्रीति जिंटा और करण देओल लखनऊ के कृष्णा नगर के फीनिक्स मॉल अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे और अपनी मूवी का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि प्रमोशन के दौरान लापरवाही बरती गई है, जिससे यह हदसा हुआ है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘बटवारा 1947’

सनी देओल लगभग 8 साल बाद एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ मूवी करने जा रहे हैं. दोनों कलाकार आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आए थे. इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, इस फिल्म ने मेकर्स और एक्टर्स को काफी उम्मीदें है. ‘बटवारा 1947’ फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ