Entertainment News: अश्लील गाने पर संजय दत्त ने माफी मांगी, बोले- लिरिक्स का नहीं था पता

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने कन्नड़ फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में अश्लीलता को लेकर आज यानी 27 अप्रैल को माफी मांगी है. बता दें कि एक्टर ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हो कर गाने के बोल और प्रेजेंटेशन के लिए बिना शर्त माफी मांगी ली है. वहीं संजय दत्त ने 50 बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भी लिया है. 

विज्ञापन

मौसमी चटर्जी का बर्थडे

दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. 1970 के दशक में एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक थीं. वहीं उन्होंने साल 1967 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी. इस दौरान एक्ट्रेस बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ में नजर आई थीं. इसके बाद से ही एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत हो गई थी. बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाया है.

विज्ञापन

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ है. वहीं दूसरी ओर अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को भी रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 1.03 का बिजनेस ही किया है. वहीं इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.23 करोड़ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Aamir Khan की GF पहली बार बेटे संग इवेंट में हुई स्पॉट

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के इवेंट में नजर आए थे. इस इवेंट में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ नजर आए थे, जहां दोनों की बॉन्डिंग शानदार लगी थी. हालांकि, इस इवेंट में गौरी ने अपने बेटे संग एंट्री ली थी, जहां सकी नजरें उन पर टीक गई थी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थलपति विजय की ‘जन नायगन’ को मिली हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म, 'जन नायगन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. दरअसल, सेंसर बोर्ड के साथ लंबी जंग के बाद यह फिल्म अब थिएटर में दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर आते ही छाई 134 मिनट की ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के बाद भारतीय फिल्मों की किस्मत काफी बदल चुकी है. ओटीटी पर कई बार ऐसी फिल्में दबदबा बना लेती है, जो थिएटर में पूरी तरह फ्लॉप साबित होती है. आज हम एक ऐसी मूवी के बारे में आपको बताएंगे, जिसे सिनेमाघरों में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था. हालांकि, यह फिल्म ओटीटी पर आते ही जलवा बिखेर रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नहीं रहे ‘चंद्रकांता’ एक्टर Bharat Kapoor, 80 की उम्र में निधन

टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर भरत कपूर का 80 की उम्र में निधन हो गया है. इस बात की पुष्टि एक्टर अवतार गिल ने की है. बता दें कि दिवंगत के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं. पढ़िए पुरी खबर...

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी 7 शानदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट99

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 अप्रैल से लेकर 3 मई के बीच 7 शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. अगर आप ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह वीक आपके लिए काफी जबरदस्त होने वाला है. दरअसल इस हफ्ते 'द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स' से लेकर 'द केरल स्टोरी 2' तक दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बेटे के लिए पिता बना खूंखार, OTT की इस फिल्म का सस्पेंस देख झन्ना जाएगा माथा

आपको 'दृश्यम' जैसी थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं. जिसकी कहानी देख कर आपके होश उड़ जाएंगे. इस मूवी की कहानी एक पिता के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने परिवार और अपनी प्यारी कार के लिए हद से गुजार जाने को तैयार रहता है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Fardeen Khan ने सहा था जुड़वा बच्चों को खोने का दर्द, VIDEO

बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान की पर्सनल लाइफ में कई दुख आए हैं. अभिनेता ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों को खो दिया था. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: Netflix पर हिंदी में देखें ये 7 दमदार थ्रिलर-सीरीज, देखें लिस्ट

ओटीटी पर आपको फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 7 शानदार फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे. जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते है. बता दें कि इन सीरीज को आईएमडीबी पर जबरदस्त रेटिंग भी दी है. अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज डेट रिवील

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज की जाएगी.

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का तगड़ा मूव, आखिर तोड़ डाला ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज लंबा समय हो गया है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती जा रही है. अब इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है और कमाल का कलेक्शन कर डाला है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मार-काट और खल्‍लास’... The Family Man 4 पर लगी मुहर

मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन सीजन 4' पर मुहर लगा दी है. इस सीरीज के फैंस और दर्शकों के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है, जिसके बाद हर कोई सीजन 4 के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Samantha Prabhu के फैंस जरूर देखें ये 7 धांसू फिल्में

क्या आप सामंथा रुथ प्रभु के फैन हैं. अगर हां, तो इन 7 फिल्मों को आप जरूर देखें. इसमें सामंथा के अलग अलग किरदार आपके होश उड़ा देंगे. थ्रिलर, सस्पेंस, रोमांस, कॉमेडी हर इमोशन का फ्लेवर मिलेगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Moushumi Chatterjee के हसबैंड की फोटोज

मौसमी चटर्जी हिंदी सिनेमा की वो हसीना हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों में एंट्री की थी और अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक खास और अलग पहचान बनाई है. आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं. अगर आपने उनके पति की फोटोज नहीं देखी हैं, तो देख सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना देखें ये 6 Turkish Horror फिल्में

हॉलीवुड-टॉलीवुड से भी ज्यादा डरावनी तुर्की हॉरर फिल्में होती हैं. इन्हें देखने के बाद आप The Nun, Conjuring जैसी फिल्में भूल जाएंगे. इन मूवीज की स्टोरी लाइन से लेकर म्यूजिक तक सब बहुत डरावना है. आज हम इन 6 फिल्मों के बारे में बात करेंगे. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थ्रिलर फिल्में देखने में उस्ताद? तो Sony LIV पर देखें ये 5 जबरदस्त मूवीज

अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के बड़े शौकीन हैं, तो Sony LIV पर मौजूद इन 5 मूवीज को बिल्कुल मिस ना करें. यह मनोरंजन का फुल पैकेज हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में कई महीनों तक कहानियां घूमती रहेंगी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: भारत का वो इकलौता सुपरस्टार, जिसकी 20 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स किए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स को पछाड़ दिया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या आमिर खान की Dangal को पीछे छोड़ पाएगी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के 1 महीने बाद भी ठीक ठाक कमाई कर रही है. लेकिन क्या ये वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं? आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार ये हसीना, कभी थी डॉक्टर

साउथ की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी है. इन दिनों साउथ की एक हसीना अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बोल्ड सीन्स से भरी है ये विवादित फिल्म, YouTube पर फ्री में मचा रही तहलका

बोल्ड सीन्स से भरी हुईं और विवादित फिल्में अक्सर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में बन जाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म फिर से सुर्खियों में है, जिसमें अडल्ट सीन्स और डबल मीनिंग मजाक होने के बावजूद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट थमाया है, जो YouTube पर तहलका मचा रही है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर के बाद फिल्म Michael के बचाव में बोली फराह खान

पिछले वीकेंड फिल्म Michael भारत में रिलीज हुई. यह हॉलीवुड फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन कई लोग इसे नापसंद भी कर रहे हैं, जिसके बचाव में पहले अनुपम खेर उतरे थे. अब फराह खान ने भी अपनी आवाज बुलंद की है.

https://www.instagram.com/p/DXn4P2Qiu9C/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही छाई ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म, आपने देखी?

ओटीटी पर नई-नई फिल्में-सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हिंदी से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों का आना-जाना लगा ही रहता है. इस बीच अब नेटफ्लिक्स पर एक कमाल की फिल्म आई है, जिसने आते ही धमाका कर दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 15 मिनट की वो थ्रिलर फिल्म, जिसका एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देगा

अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म देखना पसंद करते हैं तो सामंथा की यह मूवी आपके लिए पर्फेक्ट ऑप्शन हो सकती है. इसमें आपको हर मोड़ पर जबरदस्त ट्विस्ट मिलेगा. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Prem Chopra के 'रियल लाइफ' दामाद हैं बॉलीवुड के ये दिग्गज

बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा को कौन नहीं जानता? मगर क्या आप जानते हैं कि उनका दामाद भी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा स्टार है. उसने आमिर से लेकर रेखा संग कई फिल्में की हैं. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मोहित रैना ने शेयर की 2026 की कुछ खास तस्वीरें

रील लाइफ के भगवान शिव कहे जाने वाले मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. इसमें उन्होंने अपने दैनिक जीवन में होने वाले सभी पलों की फोटोज अपने फैंस को दिखाई हैं.

https://www.instagram.com/p/DXmWglxEseF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: राजयोग लेकर पैदा होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां रानी जैसी जिंदगी जीती हैं. उनके भाग्य में राजयोग होता है. इनकी किस्मत प्यार और करियर दोनों के मामले में काफी अच्छी होती है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Michael या Bhooth Bangla! सिनेमाघरों में किसका पलड़ा है ज्यादा भारी?

बॉक्स ऑफिस पर इस समय Michael और Bhooth Bangla के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. दोनों ही फिल्में अपनी अपनी जगह पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. आइए जानते हैं कि वीकेंड पर किसका पलड़ा ज्यादा भारी रहा? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सुभाष घई ने Taal 2 पर लगाई मुहर, जल्द शुरू होगा फिल्म पर काम

सुभाष घई ने हाल ही में (अप्रैल 2026) यह स्पष्ट कर दिया है कि Taal 2 की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और वह जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं. हालांकि, अभी कास्ट और फिल्म को लेकर अन्य जानकारियों पर उन्होंने कोई बात नहीं कही है. लेकिन स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और जल्द ही फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा.

Entertainment News LIVE: पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का ट्रेलर रिलीज, क्या ‘धुरंधर’ को दे पाएगी टक्कर?

पाकिस्तानी फिल्म 'मेरा ल्यारी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को मई के महीने में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म पाकिस्तान के कराची शहर ल्यारी टाउन पर आधारित है. इस मूवी को बॉलीवुड की फिल्म 'धुरंधर' का जवाब बताया जा रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में . पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 8 एपिसोड की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आती है. कई सीरीज और फिल्म रिलीज होते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगती है. आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दोनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन का समय पूरा हो चुका है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 10वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म में शामिल हुई ‘भूत बंगला’

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. यह मूवी 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, 'भूत बंगला' ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आज हम आपको भारत में 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कमेडी फिल्मों के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: संजय दत्त अकेले कैसे बनाएगें ‘खलनायक 2’?

बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने हाल ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'खलनायक 2' का एलान किया है. एक्टर ने इसकी जानकारी एक टीजर वीडियो जारी कर दी है. लेकिन 'खलनायक' फिल्म के सीक्वल को लेकर एक सवाल भी खड़ा हो गया है. बता दें कि संजय दत्त की अपकमिंग मूवी 'खलनायक 2' की कहानी अब तक तैयार नहीं की गई है! चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Entertainment News LIVE: आमिर खान ने भीड़ और पैपाराजी से की विनती, देखें वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने आज मुंबई में आयोजित ‘एक दिन की महफिल’ कार्यक्रम के दौरान, वहां कार्यक्रम के दौरान जमा हुई भीड़ और पैपाराजी से विनती करते हुए नजर आए. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DXmNnLOJaMs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: खलनायक से 10 लाख गुना ज्यादा खूंखार हैं ये 7 सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होती है, जिसे लोगों का भरपूर सपोर्ट मिलता है. लोग ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखने के लिए महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन में लेते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 7 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इस लिस्ट में 'मानवत मर्डर्स' से लेकर 'द हंट राजीव गांधी एसेसिनेशन केस' तक शामिल है. आइए जानते हैं उन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: O Romeo से 1000 गुना ज्यादा थ्रिलर से भरी हैं ये 7 फिल्में

OTT पर फिल्में-सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए 7 जबरदस्त थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं. यह फिल्में आपको पूरे टाइम बांध कर रखती है. इन फिल्मों में शानदार एक्शन और जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 49 साल पुराना ये गाना आज भी दिलों पर करता है राज, आपने सुना?

आपको भी पुरानी फिल्मों के गाने सुनना पसंद है, तो आज हम 49 साल पुराना एक गाना लेकर आए हैं. इस पुराने गाने को आज भी लोग काफी सुनना पसंद करते हैं. पुराने जमाने के गानों में सादगी और भावनाएं साफ नजर आती थी. उस दौर का रोमांटिक गानों को काफी सिंपल रखा जाता था. यही कारण था कि लोगों को उस दौर के गाने काफी ज्यादा पसंद आते थे. इतना ही आज भी लोगों को पुराने गाने दर्शकों को काफी पसंद आते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पाई-पाई को मोहताज हुए फिल्म 'बाजीगर' के कॉमेडियन, 86 की उम्र में ढूंढ रहे हैं काम

बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे पुराने कलाकारों की जिंदगी से जुड़ा काला सच छिपा है, जिसमें वो इतना काम करने के बाद भी बुढ़ापा अच्छे से नहीं बिता पाते. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों बाजीगर के इस कॉमेडियन का है, जो 86 की उम्र में डॉक्टर भी फीस भी नहीं चुका पा रहा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Michael मूवी पर उंगली उठाने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बचाव में बोली गहरी बात

भारत में Michael मूवी रिलीज हो चुकी है. हर कोई इस फिल्म के बारे में अपनी अपनी राय दे रहा है. इसी बीच जब कुछ लोगों ने इस फिल्म पर उंगली उठाई, तो अनुपम खेर फिल्म के बचाव में बोल पड़े और जिंदगी के बारे में जरूरी ज्ञान दिया. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर मौजूद हैं ये 7 थ्रिलर सीरीज, जिनका अंत कोई सोच भी नहीं सकता

अगर आप भी सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह 7 वेब सीरीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं. इनके क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा सकते हैं. अगर आप ऐसी ट्विस्ट से भरी कहानियां देखना पसंद करती हैं, तो सारे नाम नोट कर लें. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Panchayat सीरीज का यह एक्टर 'छुआ-छूत' का हुआ शिकार, इंटरव्यू में किया खुलासा

सभी ने Panchayat सीरीज जरूर देखी होगी. प्रधान और सचिव जी के बीच नोंक-झोंक, तो रिंकी से इश्कबाजी दर्शकों को खूब पसंद आई. लेकिन इसी सीरीज का एक एक्टर ऐसा भी था, जो अपने शुरुआती दिनों में छुआ-छूत जैसी कुप्रथा का शिकार हुआ था. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मालदीव में विकेशन मना रही हैं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. हाल ही में रुबीना मालदीव में अपनी फैमिली के साथ विकेशन मना रही हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने खूबसूरत तस्वीर साझा की. वहीं स्टोरी पर स्वागत का वीडियो भी साझा किया.

https://www.instagram.com/p/DXl1qabjYeZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: ‘प्राइवेट लंच’ के लिए अंबानी हाउस पहुंची रिहाना

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इस समय भारत अपने नए ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ (Fenty Beauty) के लॉन्च के लिए आईं हुई हैं. इस बीच कई बड़े सिलेब्रिटीज और इंफ्लुएंसर साथ नजर आए. तभी अंबानी परिवार ने रिहाना को प्राइवेट लंच के लिए इंवाइट किया. रिहाना इस प्राइवेट लंच के लिए अंबानी हाउस पहुंची हैं, जहां ईशा, श्लोका, राधिका और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया और साथ में भारतीय नृत्य, कला और संस्कृति का आनंद लिया.

Entertainment News LIVE: 'प्राइवेट लंच' के लिए अंबानी हाउस पहुंची रिहाना

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इस समय भारत अपने नए ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' (Fenty Beauty) के लॉन्च के लिए आईं हुई हैं. इस बीच कई बड़े सिलेब्रिटीज और इंफ्लुएंसर साथ नजर आए. तभी अंबानी परिवार ने रिहाना को प्राइवेट लंच के लिए इंवाइट किया. रिहाना इस प्राइवेट लंच के लिए अंबानी हाउस पहुंची हैं, जहां ईशा, श्लोका, राधिका और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया और साथ में भारतीय नृत्य, कला और संस्कृति का आनंद लिया.

Entertainment News LIVE: Netflix पर देखें ये 3 एपिसोड वाली डॉक्यू-सीरीज, जिसमें एक ही घर में मिलीं 11 लाशें

अगर आप खौफनाक फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Netflix पर यह डॉक्यू-सीरीज आपको काफी पसंद आ सकती है. इस हत्याकांड ने पूरी दिल्ली को हिला दिया था. सीरीज में एक एक व्यक्ति से उस दौरान की घटना के बारे में पूछा गया था. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Samantha Prabhu ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़ा नोट किया शेयर

समांथा प्रभु अक्सर जिंदगी से जुड़े कई गहरे विचार शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने 'अभी और पहले' की चीजों पर बात की. यानी 'अभी उनके पास क्या है और उन्होंने क्या पीछे छोड़ दिया?' उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मीनिंगफुल पोस्ट के जरिए बहुत जरूरी संदेश फैंस को दिया है.

https://www.instagram.com/p/DXlVE7WGjA0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ हुई ठगी!

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में 87,000 रुपये गंवा बैठे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस बात का जिक्र किया और अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने उन्हें कार्ड ब्लॉक कराने की सलाह दी.

Entertainment News LIVE: Netflix पर रिलीज होते ही छाई ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिलीज हुई, जो आते ही प्लेटफॉर्म पर छा गई. इस 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म को कई लोग बड़े मन से देख रहे हैं. इसीलिए लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. 9वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 101.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: चीते जैसे ‘फुर्तीले’ होते हैं इस मूलांक के लोग, खेल-कूद में मिलती है बड़ी कामयाबी

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के लोग शारीरिक तौर पर काफी फुर्तीले स्वभाव के होते हैं. इनके पास विशेष तरह की शक्ति होती है, जिसकी वजह से यह हमेशा शारीरिक तौर पर सक्रिय रहते हैं. इन्हें खेल-कूद के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलती है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म

नेटफ्लिक्स पर 'नी फॉरएवर' ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं इस फिल्म में सुदर्शन गोविंद और अर्चेना रवि लीड रोल में हैं. फैंस को ये काफी पसंद आ रही है.

Entertainment News LIVE: PBKS के जीतने पर प्रीति जिंटा ने मनाया जश्न

प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम PBKS दिल्ली कैपिटल्स से जीत गई है. एक्ट्रेस ने अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की फोटोज वायरल हो रही हैं.

Entertainment News LIVE: जियो हॉटस्टार पर छाई 24 सीरीज

अनिल कपूर की 24 सीरीज जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने फैंस को काफी पसंद किया गया है. इस सीरीज में अनिल कपूर फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने कितनी की कमाई?

अविनाश तिवारी की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को भी रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 1.03 का बिजनेस ही किया है. वहीं इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.23 करोड़ है. इस फिल्म में अविनाश तिवारी के साथ-साथ मेधा शंकर लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: 'द फैमिली मैन 4' पर आया अपडेट

मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 4' पर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को नए सीजन की हिंट दी है. अब फैंस की एक्साइटमेंट तेज हो गई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'माइकल' ने अब तक कितनी की कमाई?

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ है.

Entertainment News LIVE: शानू शर्मा की शादी की फोटोज वायरल

'सैयारा' की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं. शानू ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं और उन्होंने पति के चेहरे को छिपाया हुआ है. सोशल मीडिया पर शानू शर्मा की फोटोज वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: मौसमी चटर्जी का बर्थडे

दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. 1970 के दशक में एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक थीं. वहीं उन्होंने साल 1967 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी. इस दौरान एक्ट्रेस बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' में नजर आई थीं.

Entertainment News LIVE: 'राजा शिवाजी' को मिला UA सर्टिफिकेट

रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को UA सर्टिफिकेट मिल गया है. वहीं फिल्म की कितनी लंबी है, इस बात का खुलासा भी हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार रितेश देशमुख की फिल्म 3 घंटे 15 मिनट और 5 सेकंड लंबी है. वहीं फिल्म को यूए सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है, हालांकि इस दौरान फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं. अब ये फिल्म 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

https://www.instagram.com/p/DXWnsPJodRi/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ