
1 / 8
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 अप्रैल से लेकर 3 मई के बीच 7 शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. अगर आप ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह वीक आपके लिए काफी जबरदस्त होने वाला है. दरअसल इस हफ्ते 'द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स' से लेकर 'द केरल स्टोरी 2' तक दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में.
लॉरेंस ऑफ पंजाब

2 / 8
लिस्ट में पहला नाम 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' सीरीज का आता है. इस सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई के छात्र से लेकर गैंग सरगना बनने तक के सफर को दिखाया गया है. हालांकि, यह सीरीज शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है. बता दें कि यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स

3 / 8
दूसरे स्थान पर सीरीज 'द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स' का नाम आता है. इस सीरीज को 29 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.
बैचमेट्स सीरीज

4 / 8
तीसरे नंबर पर 'बैचमेट्स सीरीज' का नाम मौजूद है. इस सीरीज में आपको शानदार सस्पेंस और जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज 30 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा.
राकासा

5 / 8
चौथे स्थान पर साउथ फिल्म 'राकासा' का नाम काबिज है. इस फिल्म को 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह एक तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 अप्रैल को दस्तक देने वाली है.
ग्लोरी

6 / 8
पांचवें नंबर पर पुलकित सम्राट और दिव्येंदु की सीरीज 'ग्लोरी' का नाम मौजूद है. यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. बता दें कि यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
द केरल स्टोरी 2

7 / 8
छठे स्थान पर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का नाम शामिल है. यह फिल्म 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लेकर देशभर में काफी विवाद भी हुआ था. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 1 मई को दस्तक देने वाली है.
अनदेखी सीजन 4

8 / 8
लिस्ट में आखिरी नाम 'अनदेखी सीजन 4' का नाम मौजूद है. इस सीरीज के पहले 3 सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे. वहीं अब 'अनदेखी सीजन 4' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. यह सीरीज 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है.