Numerology: राजयोग लेकर पैदा होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मुकद्दर ऐसा कि दुनिया झुकती है इनके कदमों में, किस साउथ एक्ट्रेस का है यही नंबर?
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां रानी जैसी जिंदगी जीती हैं. उनके भाग्य में राजयोग होता है. इनकी किस्मत प्यार और करियर दोनों के मामले में काफी अच्छी होती है.

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां रानी जैसी जिंदगी जीती हैं. उनके भाग्य में राजयोग होता है. इनकी किस्मत प्यार और करियर दोनों के मामले में काफी अच्छी होती है.
अंक ज्योतिष शास्त्र
2 / 10अंक ज्योतिष शास्त्र सदियों पुराना ज्ञान है, जिसे जानकर आप कई चीजों के बारे में पता लगा सकते हैं. हमारे जन्म की तारीख का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. आइए जानते हैं कौन सी लड़कियां राजयोग लेकर पैदा होती हैं. (Credit- Pinterest)
सूर्य का अंक
3 / 10जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 को होता है, ऐसी लड़कियों का मूलांक 1 कहलाता है. इन लोगों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है. सूर्य का तेज इनके भाग्य पर भी पड़ता है. (Credit- Pinterest)
राजयोग लेकर पैदा होने वाली लड़कियां
4 / 10बता दें कि यह लड़कियां राजयोग लेकर पैदा होती हैं. इनके पास खूब धन-दौलत होती हैं. इन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती. यह लोग मिट्टी को भी सोना बनाने की क्षमता रखती हैं. (Credit- Pinterest)
मूलांक 1 वालों का स्वभाव
5 / 10मूलांक 1 वाली लड़कियां स्वभाव से बेहद निडर और स्वाभिमानी होती हैं. सूर्य के प्रभाव के कारण इनमें नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है. ये किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करतीं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना जानती हैं. (Credit- Pinterest)
मजबूत इच्छाशक्ति की मालकिन
6 / 10इनकी इच्छाशक्ति इतनी मजबूत होती है कि ये जिस काम को हाथ में लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं. यही वजह है कि करियर के मामले में ये हमेशा टॉप पर रहती हैं. (Credit- Pinterest)
मुकद्दर और कामयाबी
7 / 10कहते हैं कि मूलांक 1 की लड़कियों का भाग्य इतना तेज होता है कि सफलता खुद उनके कदम चूमती है. इन्हें समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बहुत जल्दी मिलती है. इनकी आर्थिक स्थिति अक्सर मजबूत रहती है और ये अपनी मेहनत से खूब धन-दौलत कमाती हैं. मुश्किल से मुश्किल हालात में भी ये हार नहीं मानतीं, बल्कि निखरकर सामने आती हैं. (Credit- Pinterest)
सामंथा रुथ प्रभु का मूलांक 1
8 / 10सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल को हुआ. इस हिसाब से इनका मूलांक भी 1 हुआ. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 होने की वजह से आज उनका इतना सफल करियर है. (Credit- Pinterest)
प्यार में होती हैं लकी
9 / 10कुछ समय पहले सामंथा की पहली शादी टूट गई थी, लेकिन उन्हें दूसरी बार प्यार मिला. उन्होंने दूसरी शादी रचाई, जिसमें वे बेहद खुश हैं. तमाम निजी चुनौतियों के बाद भी आज वे बहुत खुश हैं. (Credit- Pinterest)
Disclaimer
10 / 10


















