Samantha Prabhu की 7 धांसू फिल्में, जिसमें एक्ट्रेस कभी बनी आतंकवादी, तो कभी जासूस बनकर बचाया देश, नोट कर लें सारे नाम

Samantha Ruth Prabhu Best Movies: क्या आप सामंथा रुथ प्रभु के फैन हैं. अगर हां, तो इन 7 फिल्मों को आप जरूर देखें. इसमें सामंथा के अलग अलग किरदार आपके होश उड़ा देंगे. थ्रिलर, सस्पेंस, रोमांस, कॉमेडी हर इमोशन का फ्लेवर मिलेगा.

Samantha Ruth Prabhu Best Movies
1 / 8
Samantha Ruth Prabhu Best Movies

Samantha Ruth Prabhu Best Movies: क्या आप सामंथा रुथ प्रभु के फैन हैं. अगर हां, तो इन 7 फिल्मों को आप जरूर देखें. इसमें सामंथा के अलग अलग किरदार आपके होश उड़ा देंगे. थ्रिलर, सस्पेंस, रोमांस, कॉमेडी हर इमोशन का फ्लेवर मिलेगा.  

विज्ञापन

सिटाडेल: हनी बनी

सिटाडेल: हनी बनी 2 / 8

अगर आपको सस्पेंस-थ्रिलर से भरी फिल्में देखना पसंद है, तो सामंथा की ये लेटेस्ट सीरीज आपको बहुत पसंद आएगी. इसमें सामंथा ने एक जासूस (Spy) का किरदार निभाया है, जो जबरदस्त एक्शन और स्टंट करती नजर आती हैं.

विज्ञापन

द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2)

द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2)3 / 8

द फैमिली मैन सीजन 2 काफी सफल सीजन रहा. इसमें सामंथा ने राजी नाम की एक श्री लंकाई आतंकवादी की भूमिका निभाई थी. इसमें उनकी जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन सीन्स ने लोगों का दिल जीत लिया था.

रंगस्थलम

 रंगस्थलम4 / 8

इस फिल्म में सामंथा ने 'रामलक्ष्मी' नाम की एक गांव की लड़की का रोल प्ले किया. राम चरण के साथ उनकी केमिस्ट्री और सादगी ने सबका दिल जीत लिया. इसमें वे प्यारी सी लड़की नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

यू-टर्न

यू-टर्न5 / 8

यह एक बेहतरीन मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. सामंथा ने इसमें एक 'पत्रकार' की भूमिका निभाई है, जो एक फ्लाईओवर पर होने वाली रहस्यमयी मौतों की गुत्थी सुलझाती है. इसके हर सीन आपको जबरदस्त सस्पेंस मिलेगा.

मक्खी

मक्खी6 / 8

इस सुपरहिट फिल्म में सामंथा ने बिंदु का रोल निभाया था, जिसका लवर मरने के बाद मक्खी का रूप ले लेता है. फिल्म में आपको इमोशन और विजुअल इफेक्ट्स बढ़िया देखने को मिलेंगे. इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

सुपर डिलक्स

सुपर डिलक्स7 / 8

इस फिल्म में सामंथा ने 'वेम्बू' नाम का एक बहुत ही बोल्ड और जटिल किरदार निभाया. यह फिल्म उनके बेहतरीन अभिनय कौशल का प्रमाण है. सामंथा फैंस के लिए ये फिल्म पर्फेक्ट है.

महानती

महानती8 / 8

दिग्गज अभिनेत्री सावित्री की इस बायोपिक में सामंथा ने एक 'पत्रकार' (मधुरवाणी) का रोल किया था, जो पूरी कहानी को दर्शकों के सामने रखती है. उनकी सादगी और किरदार को हबहू दिखाने की कला से सामंथा ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन