Michael या Bhooth Bangla! सिनेमाघरों में किसका पलड़ा है ज्यादा भारी? जानें वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कुल कमाई

Bhooth Bangla vs Michael: बॉक्स ऑफिस पर इस समय Michael और Bhooth Bangla के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. दोनों ही फिल्में अपनी अपनी जगह पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. आइए जानते हैं कि वीकेंड पर किसका पलड़ा ज्यादा भारी रहा?

michael vs bhooth bangla BO collection

michael vs bhooth bangla BO collection

विज्ञापन

Bhooth Bangla vs Michael Box Office Collection: इस वीकेंड फिल्म Michael और Bhooth Bangla के बीच जबरदस्त घमासान देखा गया. एक तरफ अक्षय कुमार की सुपरहिट जोड़ी थी, तो वहीं दूसरी तरफ ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ (Michael). भारत में इन दोनों ही वर्ग के अच्छे खासे फैंस हैं. आइए जानते हैं कि इस वीकेंड कौन सी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी?

यह भी पढ़ें: OTT पर सबकी ‘बॉस’ है 8 एपिसोड की ये थ्रिलर सीरीज, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे माथा

Advertisment

अक्षय कुमार की Bhooth Bangla का कलेक्शन

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. रिलीज के 9वें दिन (शनिवार) इस फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. शनिवार को फिल्म ने करीब ₹10.75 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹100.90 करोड़ के पार पहुंच गया. वहीं रविवार को भी फिल्म ने ₹12 करोड़ से अधिक कमाए. अक्षय और प्रियदर्शन की 16 साल बाद हुई वापसी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब रही है.

फिल्म Michael का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म Michael हाल ही में भारत के अंदर रिलीज हुई है, जिसने अच्छी ओपनिंग दर्ज की है. माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन अभिनीत इस फिल्म ने अपने पहले दिन (शुक्रवार) करीब ₹3.70 करोड़ की कमाई की. शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखी गई और इसने ₹5.10 करोड़ बटोरे. वहीं रविवार को फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई ₹5.50 करोड़ दर्ज की. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबित, 3 दिनों के लंबे वीकेंड के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹16 करोड़ के आसपास पहुंच गया है.

विज्ञापन

किसका पलड़ा है भारी?

अगर तुलना की जाए, तो ‘भूत बंगला’ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में होने के बावजूद ‘माइकल’ के ओपनिंग वीकेंड से ज्यादा दैनिक कमाई कर रही है. हालांकि, ‘माइकल’ ने हॉलीवुड बायोपिक के लिहाज से भारत में काफी सम्मानजनक आंकड़े पेश किए हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ