Panchayat सीरीज का यह एक्टर 'छुआ-छूत' का हुआ शिकार, दलित होने पर मंदिर में प्रवेश था वर्जित, इंटरव्यू में किया खुलासा

Panchayat Series Actor Caste Discrimination: सभी ने Panchayat सीरीज जरूर देखी होगी. प्रधान और सचिव जी के बीच नोंक-झोंक, तो रिंकी से इश्कबाजी दर्शकों को खूब पसंद आई. लेकिन इसी सीरीज का एक एक्टर ऐसा भी था, जो अपने शुरुआती दिनों में छुआ-छूत जैसी कुप्रथा का शिकार हुआ था. आइए जानते हैं.

panchayat actor vinod suryavanshi
1 / 8
panchayat actor vinod suryavanshi

Panchayat Series Actor Caste Discrimination: सभी ने Panchayat सीरीज जरूर देखी होगी. प्रधान और सचिव जी के बीच नोंक-झोंक, तो रिंकी से इश्कबाजी दर्शकों को खूब पसंद आई. लेकिन इसी सीरीज का एक एक्टर ऐसा भी था, जो अपने शुरुआती दिनों में छुआ-छूत जैसी कुप्रथा का शिकार हुआ था. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

Panchayat सीरीज के चाहने वाले

Panchayat सीरीज के चाहने वाले2 / 8

Panchayat सीरीज के कई सारे फैंस हैं. प्रधान और सचिव जी की रोजमर्रा की छोटी छोटी कहानियां लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं. बता दें कि इस सीरीज में गांव का जीवन-यापन काफी अच्छी तरह से दिखाया गया है.

विज्ञापन

सीरीज के कलाकार

 सीरीज के कलाकार3 / 8

सीरीज के कलाकार जैसे अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार), मंजू देवी (नीना गुप्ता), बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव), प्रहलाद पांडे (फैसल मलिक) जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. लेकिन एक कलाकार ऐसा भी है, जिसे अपने पूर्व जीवन में छुआ-छूत जैसे कुप्रथा का सामना करना पड़ा.

कौन है वो एक्टर?

कौन है वो एक्टर?4 / 8

पंचायत सीरीज में आपको याद होगा, कुछ समय के लिए नए सचिव जी का रोल निभाने वाले अभिनेता विनोद सूर्यवंशी दिखाई दिए थे. इन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था.

विज्ञापन

विनोद सूर्यवंशी संग भेव-भाव

विनोद सूर्यवंशी संग भेव-भाव 5 / 8

विनोद सूर्यवंशी हाल ही में अपने जीवन के संघर्षों और जातिगत भेदभाव के बारे में बताते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

छुआ-छूत की समस्या

 छुआ-छूत की समस्या6 / 8

विनोद बताते हैं कि उनके पैतृक गाँव (कर्नाटक) में जातिवाद आज भी इतना गहरा है कि दलित होने के कारण उन्हें मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती है. इतनी पहचान मिलने के बाद भी उन्हें इस जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

बचपन का दर्द

बचपन का दर्द7 / 8

उन्होंने अपने बचपन की एक दर्दनाक घटना याद करते हुए बताया कि जब वे 12 साल के थे, तो एक होटल में खाना खाने के बाद उनसे और उनके पिता से खुद की प्लेटें धुलवाई गईं, जबकि उन्होंने खाने के पूरे पैसे दिए थे.

विनोद ने बनाई पहचान

विनोद ने बनाई पहचान8 / 8

विनोद सूर्यवंशी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी संघर्ष किया. सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से लेकर लिफ्टमैन तक की नौकरी की. लेकिन पंचायत 3 में नए सचिव के किरदान ने उन्हें नई पहचान दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन