7 एपिसोड्स की सीरीज ने JioHotstar पर आते ही जमाई धाक, भारत में तीसरे नंबर पर कर रही ट्रेंड!

JioHostar Trending Series: जियो हॉटस्टार पर कई नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही जियो हॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

jiohostar series 24 story
1 / 7

विज्ञापन

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही सीरीज

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही सीरीज2 / 7

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम '24' है. अनिल कपूर की इस सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है. इस सीजन को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि ये जियो हॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सीरीज का जॉनर

सीरीज का जॉनर3 / 7

इस लेटेस्ट सीरीज में आपको सस्पेंस, सीरियल ड्रामा, पॉलिटिकल थ्रिलर और एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड या अपने फ्री टाइम में अगर आप भी घर पर रहकर ही सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये आपके लिए बेस्ट चॉइस है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 7

जियो हॉटस्टार की इस सीरीज की कहानी जय सिंह राठौर के इर्द-गिर्द घूमती है. सीजन 1 में दिखाया कि जय सिंह राठौर अपने परिवार और पूरे देश को बचाने के लिए आतंकवादी हमले के बीच फंसे हुए हैं. जैसे-जैसे सीरीज की कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 7

वहीं हाल ही में रिलीज हुए सीजन 2 में जय अपनी बहादुरी से आतंकी लीडर रोशन शेरचन और उसकी साथ शिवानी मलिक को गिरफ्तार करवा देते हैं. लेकिन रोशन का भाई हारून शेरचन मुंबई में एक ऐसा वायरस फैलाने की धमकी देता है, जिससे जान को खतरा हो जाता है.

जियो हॉटस्टार पर करें बिंज वॉच

जियो हॉटस्टार पर करें बिंज वॉच6 / 7

सीजन 2 में जय सिंह राठौर पूरी कोशिश करते हैं कि हारून शेरचन को पकड़ सकें और उसके आतंकी मंसूबों को फेल कर सके. इस सीजन की कहानी में आपको जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. सीरीज की कहानी जानने के लिए आप इसे जियो हॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की स्टार कास्ट और IMDb रेटिंग

सीरीज की स्टार कास्ट और IMDb रेटिंग7 / 7

'24' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अनिल कपूर के साथ-साथ साक्षी तंवर, मधुरिमा तुली और सिकंदर खेर लीड रोल में नजर आए हैं. इस सीरीज की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसको 8.1 रेटिंग मिली हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन