भारत का वो इकलौता सुपरस्टार, जिसकी 20 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, खान तिकड़ी, रजनीकांत, थलापति विजय सबको पछाड़ा

Indian Actor: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स किए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स को पछाड़ दिया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Akshay Kumar
1 / 7
Akshay Kumar. image credit- social media

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार हैं. जी हां, अक्षय कुमार ही वो स्टार हैं, जिनकी एक-दो नहीं बल्कि 20 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है.

विज्ञापन

100 करोड़ क्लब

100 करोड़ क्लब3 / 7

अक्षय कुमार ने हाल ही में 100 करोड़ क्लब में अपनी 20वीं फिल्म दर्ज कराकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. अभिनेता ने अपनी मेहनत से ये साबित कर दिया है कि मेहनत से हर बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार4 / 7

अक्षय कुमार के इस रिकॉर्ड ने खान तिकड़ी, रजनीकांत, थलापति विजय और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स को पछाड़ा दिया है. हालांकि, इन सितारों ने भी कई बार इस आंकड़े को छुआ है, लेकिन अक्षय ने 20 बार 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारकर इतिहास बनाया है.

विज्ञापन

100 करोड़ क्लब की रेस

100 करोड़ क्लब की रेस5 / 7

100 करोड़ क्लब की इस रेस में अक्षय कुमार के बाद सलमान खान 18 फिल्मों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं, अजय देवगन 16 और शाहरुख खान 10 फिल्मों के साथ अपनी तीसरी-चौथी जगह बनाए हुए हैं.

टॉप 5 पर कौन

टॉप 5 पर कौन6 / 7

इसके अलावा 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने भी टॉप 5 में एंट्री मार ली है, जिनके नाम 100 करोड़ी अब 9 फिल्में दर्ज हैं. साथ ही साउथ थलापति विजय और रजनीकांत 8-8 फिल्मों के साथ बराबरी पर हैं और प्रभास 7 फिल्मों के साथ उनके पीछे हैं.

विज्ञापन

अपकमिंग फिल्में

अपकमिंग फिल्में7 / 7

वहीं, अगर अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो 'हैवान' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स कतार में हैं. साथ ही मोस्ट अवेटेड 'हेरा फेरी 3' की प्लानिंग भी चल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन