थ्रिलर फिल्में देखने में उस्ताद? Sony LIV पर मौजूद हैं दिमाग घुमा देने वाली ये 5 फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि पलक झपकना भी भूल जाएंगे

Best Suspense-Thriller Movies on Sony LIV: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के बड़े शौकीन हैं, तो Sony LIV पर मौजूद इन 5 मूवीज को बिल्कुल मिस ना करें. यह मनोरंजन का फुल पैकेज हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में कई महीनों तक कहानियां घूमती रहेंगी.

Best Suspense-Thriller Movies on Sony LIV
1 / 8
Best Suspense-Thriller Movies on Sony LIV

Best Suspense-Thriller Movies on Sony LIV: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के बड़े शौकीन हैं, तो  Sony LIV पर मौजूद इन 5 मूवीज को बिल्कुल मिस ना करें. यह मनोरंजन का फुल पैकेज हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में कई महीनों तक कहानियां घूमती रहेंगी.  

विज्ञापन

Sony LIV पर मौजूद थ्रिलर फिल्में

Sony LIV पर मौजूद थ्रिलर फिल्में2 / 8

अगर आप Netflix और Prime Video देख-देखकर बोर हो चुके हैं, तो Sony LIV पर स्ट्रीम हो रहीं इन 5 थ्रिलर फिल्मों को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें. इनके तगड़े सस्पेंस आपके होश उड़ा सकते हैं.

विज्ञापन

वेलकम होम

वेलकम होम 3 / 8

इस लिस्ट में सबसे पहले आप इस फिल्म को देखें. इसकी कहानी दो लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी गाड़ी एक सुनसान इलाके में खराब हो जाती है और वे मदद के लिए एक घर में शरण लेती हैं. हर 10 मिनट में आपको कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और खतरनाक सस्पेंस मिलेगा.

कड़क सिंह

कड़क सिंह 4 / 8

पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए यह फिल्म सबसे पर्फेक्ट पिक साबित हो सकती है. इस कहानी 'रेट्रोग्रेड एमनेसिया' (याददाश्त खोने) पर आधारित है, जिसमें एक वित्तीय अपराध विभाग का अधिकारी अस्पताल में भर्ती है और चार अलग-अलग लोग उसे उसके जीवन की चार अलग कहानियाँ सुनाते हैं. सस्पेंस दिमाग घुमा देंगे.

विज्ञापन

अनेक

अनेक 5 / 8

अनुभव सिन्हा निर्देशित और आयुष्मान खुराना स्टारर यह एक पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर है. यह उत्तर-पूर्व भारत के संघर्ष और शांति समझौतों के बीच की जटिलताओं को दिखाती है. इसमें एक अंडरकवर एजेंट की मशक्कत आपको अंत तक बांधे रखेगी.

पोर थोजिल

 पोर थोजिल 6 / 8

यह एक तमिल फिल्म है जो हिंदी में भी उपलब्ध है. यह हाल के वर्षों की सबसे बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मानी जाती है. इसमें एक नौसिखिया पुलिस वाला और एक गुस्सैल सीनियर ऑफिसर मिलकर एक सीरियल किलर को पकड़ते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स आपको हैरान कर देगा.

विज्ञापन

शुरुली

शुरुली 7 / 8

अगर आपको साइ-फाई और मिस्ट्री पसंद है, तो लिजो जोस पेलिसरी की यह फिल्म आपके लिए है. केरल के जंगलों में एक अपराधी को पकड़ने गए दो पुलिस वाले कैसे समय और मायाजाल के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं, यह देखना एक अलग ही अनुभव है.

मनोरंजन की फुल गारंटी

मनोरंजन की फुल गारंटी8 / 8

इन फिल्मों में ऐसा थ्रिलर-सस्पेंस मिलेगा, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा. हर फिल्म को देखने के बाद आप घंटों में सोच में डूबेंगे और सोचेंगे कि आखिर ऐसा हुआ क्यों था. यह सभी फिल्में थ्रिलर लवर्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन