खुशखबरी! Prime Video पर जल्द लौटेगा 'श्रीकांत तिवारी', The Family Man 4 पर मनोज बाजपेयी ने दिया अपडेट

The Family Man 4 Update: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फेमस वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के चौथे सीजन पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. फैंस 'द फैमिली मैन 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं इसी बीच मनोज बाजपेयी ने भी इस सीरीज के नए सीजन पर हिंट दी है. चलिए आपको भी बताते हैं मनोज बाजपेयी ने इस पर क्या कुछ कहा?

the family man 4 update
1 / 7

विज्ञापन

फैंस की फेवरेट है 'द फैमिली मैन'

फैंस की फेवरेट है 'द फैमिली मैन' 2 / 7

मनोज बाजपेयी की फेमस सीरीज 'द फैमिली मैन' फैंस की फेवरेट रही है. प्राइम वीडियो की इस सीरीज को ऑडियंस का खूब प्यार मिला है. ये ही वजह है कि अब तक इस सीरीज के 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं.

विज्ञापन

चौथे सीजन पर आया अपडेट

चौथे सीजन पर आया अपडेट3 / 7

वहीं अब फैंस को इस सीरीज के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. सीजन 3 के बाद ही मनोज बाजपेयी ने चौथे सीजन पर अपडेट दे दिया था. हालांकि अभी तक इस सीरीज के चौथे सीजन पर कोई अपडेट नहीं मिला.

चौथे सीजन पर दिया हिंट

चौथे सीजन पर दिया हिंट4 / 7

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में चौथे सीजन पर एक हिंट दिया है. दरअसल एक फैन ने एक्स पर मनोज बाजपेयी को टैग करते हुए अगले सीजन का अपडेट मांगा. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन

फैन की पोस्ट वायरल

फैन की पोस्ट वायरल5 / 7

फैन ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने आज पूरा दिन फैमिली मैन का सीजन 3 देखा और आप लोगों ने इसे इतने रोमांचक मोड़ पर छोड़ दिया! अभी खत्म नहीं हुआ. @rajndk कम से कम हमें ये तो बता दीजिए कि सीजन खत्म हो गया है या आप लोग बचे हुए एपिसोड बाद में रिलीज करेंगे? वैसे आपके शानदार काम के लिए बधाई.'

क्या बोले मनोज बाजपेयी?

क्या बोले मनोज बाजपेयी?6 / 7

फैन की इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने शानदार जवाब दिया. एक्टर ने कहा कि सबका जवाब चौथे सीजन में होगा. जल्द ही मिलते हैं. अब सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी की इस पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है.

विज्ञापन

कब शुरू हुआ था 'द फैमिली मैन'?

कब शुरू हुआ था 'द फैमिली मैन'?7 / 7

बता दें मनोज बाजपेयी की इस सीरीज का पहला सीजन 2018 में आया था. इसके बाद दूसरा सीजन और तीसरा सीजन रिलीज किया गया. फैंस को इस सीरीज के तीनों सीजन काफी पसंद भी आए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन