पाई-पाई को मोहताज हुए फिल्म 'बाजीगर' के कॉमेडियन, 86 की उम्र में ढूंढ रहे हैं काम, डॉक्टर की फीस चुकाना भी हुआ मुश्किल

Dinesh Hingoo Financial Crisis: बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे पुराने कलाकारों की जिंदगी से जुड़ा काला सच छिपा है, जिसमें वो इतना काम करने के बाद भी बुढ़ापा अच्छे से नहीं बिता पाते. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों बाजीगर के इस कॉमेडियन का है, जो 86 की उम्र में डॉक्टर भी फीस भी नहीं चुका पा रहा.

dinesh hingoo financial crises
1 / 8
dinesh hingoo financial crises

Dinesh Hingoo Financial Crisis: बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे पुराने कलाकारों की जिंदगी से जुड़ा काला सच छिपा है, जिसमें वो इतना काम करने के बाद भी बुढ़ापा अच्छे से नहीं बिता पाते. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों बाजीगर के इस कॉमेडियन का है, जो 86 की उम्र में डॉक्टर भी फीस भी नहीं चुका पा रहा.  

विज्ञापन

बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे का सच

बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे का सच2 / 8

बॉलीवुड में जब कोई एक्टर हिट होता है, तब उसे खूब दौलत-शोहरत मिलती है. लेकिन फिल्म फ्लॉप होने पर उसी एक्टर को कोई पूछता तक नहीं. वहीं बुढ़ापे में ऐसे कई महान कलाकार हैं, जो आज पाई-पाई के लिए मोहताज हैं.

विज्ञापन

300 फिल्में करने वाले कॉमेडियन

300 फिल्में करने वाले कॉमेडियन3 / 8

ऐसा ही कुछ दर्दनाक हाल मशहूर कॉमेडियन अभिनेता दिनेश हिंगू का है, जिन्होंने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन आज बुढ़ापे में वे आराम करने की बजाय काम ढूंढ रहे हैं.

दिनेश हिंगू की फिल्में

दिनेश हिंगू की फिल्में4 / 8

दिनेश हिंगू ने 'बाजीगर', 'नो एंट्री', और 'हेरा फेरी' जैसी सैकड़ों फिल्मों में अपनी खास हंसी और कॉमेडी से लोगों को खूह हंसाया है. लेकिन आज वे खुद बड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनका हाल जानकर आपका दिल भी पसीज जाएगा.

विज्ञापन

आर्थिक तंगी और बीमारी की मार

आर्थिक तंगी और बीमारी की मार5 / 8

दिनेश हिंगु करीबन 86 साल के हैं, लेकिन वे पाई-पाई के लिए तरस रहे हैं. खबरों के अनुसार, उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उनके पास डॉक्टर की फीस भरने और अपनी दवाइयां खरीदने तक के पैसे नहीं हैं.

सलमान-शाहरुख संग किया काम

 सलमान-शाहरुख संग किया काम6 / 8

दिनेश ने शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है. उनकी कॉमिक टाइमिंग का हर कोई दीवाना था. लेकिन आज वही कलाकार गुमनामी के अंधेरे में है. उन्होंने एक इंटरव्यू में भावुक होते हुए कहा कि वे आज भी काम करने के लिए तैयार हैं ताकि अपना गुजारा कर सकें.

विज्ञापन

दिनेश हिंगू काम की तलाश में

दिनेश हिंगू काम की तलाश में7 / 8

दिनेश बताते हैं कि उम्र के इस पड़ाव में और खराब सेहत के बावजूद, वे काम की तलाश में हैं ताकि वे अपना गुजारा कर सकें. उन्होंने एक इंटरव्यू में भावुक होते हुए कहा था कि वे मरते दम तक अभिनय करना चाहते हैं, लेकिन अब उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा.

इंडस्ट्री से की अपील

 इंडस्ट्री से की अपील8 / 8

सोशल मीडिया पर उनके फैंस और कई फिल्म समीक्षकों ने बॉलीवुड हस्तियों और CINTAA (Cine and TV Artistes' Association) से उनकी मदद करने की अपील की है. दिग्गज कलाकार दिनेश हिंगू को अपने उम्र के आखिरी पड़ाव पर ऐसी हालत में देखकर फैंस को काफी दुख हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन