Prem Chopra के 'रियल लाइफ' दामाद हैं बॉलीवुड के ये दिग्गज, आमिर से लेकर रेखा संग बना चुके हैं कई फिल्में

Who is Prem Chopra Son-in-law: बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा को कौन नहीं जानता? मगर क्या आप जानते हैं कि उनका दामाद भी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा स्टार है. उसने आमिर से लेकर रेखा संग कई फिल्में की हैं. आइए जानते हैं.

Prem Chopra son in law Sharman Joshi
1 / 8
Prem Chopra son in law Sharman Joshi

Who is Prem Chopra Son-in-law: बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा को कौन नहीं जानता? मगर क्या आप जानते हैं कि उनका दामाद भी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा स्टार है. उसने आमिर से लेकर रेखा संग कई फिल्में की हैं. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

बॉलीवुड के खलनायक

 बॉलीवुड के खलनायक2 / 8

प्रेम चोपड़ा को बॉलीवुड का खलनायक कहा जाता है. उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में प्रेम चोपड़ा के दामाद बॉलीवुड के एक बेहद टैलेंटेड और दिग्गज अभिनेता हैं?

विज्ञापन

कौन हैं प्रेम चोपड़ा के दामाद?

कौन हैं प्रेम चोपड़ा के दामाद?3 / 8

प्रेम चोपड़ा के दामाद बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शरमन जोशी हैं. उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. शरमन जोशी ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से साल 2000 में शादी की थी. इस तरह शरमन जोशी रिश्ते में प्रेम चोपड़ा के दामाद लगते हैं.

शरमन का फिल्मी करियर

शरमन का फिल्मी करियर4 / 8

बता दें कि शरमन ने कभी भी अपने ससुर के नाम का इस्तेमाल करियर बनाने के लिए नहीं किया, बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने आमिर से लेकर रेखा तक के साथ काम किया.

विज्ञापन

आमिर खान के साथ सुपरहिट जोड़ी

आमिर खान के साथ सुपरहिट जोड़ी5 / 8

शरमन जोशी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म '3 इडियट्स' मानी जाती है. इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान और आर. माधवन के साथ काम किया था. फिल्म में उनके किरदार 'राजू रस्तोगी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आमिर खान के साथ उनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि आज भी इस फिल्म के डायलॉग्स और सीन्स लोगों की जुबान पर रहते हैं.

रेखा संग भी किया काम

रेखा संग भी किया काम6 / 8

शरमन जोशी ने केवल युवा कलाकारों के साथ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा के साथ भी स्क्रीन शेयर की है. उन्होंने फिल्म 'सुपर नानी' में रेखा के साथ काम किया था. इस फिल्म में शरमन ने रेखा के पोते की भूमिका निभाई थी, जो अपनी दादी को नया आत्मविश्वास और पहचान दिलाने में मदद करता है.

विज्ञापन

कॉमेडी के बादशाह शरमन

कॉमेडी के बादशाह शरमन7 / 8

'स्टाइल', 'एक्सक्यूज मी' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों के जरिए शरमन जोशी ने खुद को कॉमेडी का किंग साबित किया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है. शरमन एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हर तरह के जॉनर में काम किया है, चाहे वह सीरियस ड्रामा हो या फिर हंसी-मजाक से भरपूर फिल्में.

शरमन की पर्सनल लाइफ

शरमन की पर्सनल लाइफ8 / 8

बता दें कि शरमन और प्रेरणा के 3 बच्चे हैं. एक बेटी ख्याना और दो जुड़वां बेटे विहान और वार्यान. शरमन के अलावा प्रेम चोपड़ा के एक और मशहूर दामाद अभिनेता विकास भल्ला हैं, जिन्होंने उनकी बेटी पुनीता से शादी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन