क्या आमिर खान की Dangal को पीछे छोड़ पाएगी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2? जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Dhurandhar 2 Vs Dangal Total Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के 1 महीने बाद भी ठीक ठाक कमाई कर रही है. लेकिन क्या ये वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं? आइए जानते हैं.

Dhurandhar 2 Vs Dangal Total Collection
1 / 8
Dhurandhar 2 Vs Dangal Total Collection

Dhurandhar 2 Vs Dangal Total Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के 1 महीने बाद भी ठीक ठाक कमाई कर रही है. लेकिन क्या ये वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं? आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

रणवीर सिंह की धुरंधर 2

 रणवीर सिंह की धुरंधर 22 / 8

रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पूरे भारत में तहलका मचा दिया था. हर जगह सिर्फ इसकी ही चर्चा हो रही थी. अभी भी फिल्म थिएटर्स में अपना जलवा कायम किए हुए है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 8

फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के 39वें दिल तक पूरी दुनिया भर में लगभघ ₹1,801.8 करोड़ से ₹1,827.98 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यह काफी बड़ी संख्या है.

आमिर खान की दंगल

आमिर खान की दंगल4 / 8

आमिर खान की दंगल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसका वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन लगभग ₹2,059 करोड़ से ₹2,070 करोड़ है. यह भारी भरकम रिकॉर्ड अभी तक फिल्म धुरंधर 2 ने नहीं तोड़ पाया है. हालांकि, फिल्म इस आंकड़े के काफी करीब है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 कितनी पीछे?

धुरंधर 2 कितनी पीछे?5 / 8

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अभी भी इस आंकड़े से लगभग ₹230 से ₹250 करोड़ पीछे है. अगर फिल्म अगले कुछ हफ्ते अच्छा प्रदर्शन करे, तो यह आंकड़ा आसानी से पार किया जा सकता है.

दंगल की इतनी कमाई कैसे?

दंगल की इतनी कमाई कैसे?6 / 8

दरअसल, आमिर खान की दंगल को भारत में तो खूब पसंद किया ही गया था. मगर इस फिल्म को जापान और अन्य एशियाई देशों में भी खूब प्यार मिला. दंगल आज भी कई जापानी और एशियाई लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक है.

विज्ञापन

दंगल की कमाई का बड़ा हिस्सा

दंगल की कमाई का बड़ा हिस्सा7 / 8

विशेषज्ञों की मानें तो दंगल फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा करीबन ₹1,300 करोड़ से ज्यादा) चीन (China) के बाजार से आया था, जबकि 'धुरंधर 2' को अभी वहां रिलीज नहीं किया गया है. इसीलिए दंगल का आंकड़ा इतना ज्यादा है.

विशेषज्ञों का क्या कहना?

विशेषज्ञों का क्या कहना?8 / 8

विशेषज्ञों का मानना है कि 'धुरंधर 2' के लिए 'दंगल' को पछाड़ना अब मुश्किल लग रहा है. लेकिन अगर आने वाले हफ्तों में धुरंधर 2 अच्छा प्रदर्शन करें, तो यह आंकड़ा पार किया जा सकता है. हालांकि, धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन