Saiyaara की कास्टिंग डायरेक्टर Shanoo Sharma ने गुपचुप रचाई शादी, छिपाया पति का चेहरा; फोटोज वायरल

Shanoo Sharma Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों को खोजकर स्टार बनाने वालीं कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है. यश राज फिल्म्स की जानी-मानी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है. वहीं फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने पति के चेहरे को छुपाया हुआ है. चलिए शानू शर्मा की शादी की फोटोज पर एक नजर डालते हैं.

shanoo sharma wedding
1 / 7

विज्ञापन

शानू शर्मा ने की शादी

शानू शर्मा ने की शादी2 / 7

सोशल मीडिया पर शानू शर्मा की शादी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. कास्टिंग डायरेक्टर ने एक सीक्रेट वेडिंग की है और तस्वीरों में भी अपने पति का चेहरा छुपाए रखा. फैंस भी उनकी शादी की फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

बॉलीवुड सितारे हुए शामिल3 / 7

शानू शर्मा की शादी में रणवीर सिंह से लेकर कृति सेनन तक कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. इसके साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने शानू शर्मा की शादी के लिए उन्हें ढेर सारी बधाईयां दीं. सोशल मीडिया पर शानू शर्मा की फोटोज वायरल हो रही हैं.

शानू शर्मा की शादी की फोटोज वायरल

शानू शर्मा की शादी की फोटोज वायरल4 / 7

शानू शर्मा ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए लाल रंग का आउटफिट कैरी किया. शानू ने 4 फोटोज को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. एक में शानू अपने पति का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

शानू शर्मा ने पति के चेहरे को छिपाया

शानू शर्मा ने पति के चेहरे को छिपाया5 / 7

वहीं एक और फोटो में शानू प्यार भरे तरीके से अपने पति को निहारती नजर आ रही हैं. इन फोटोज में शानू शर्मा ने अपने पति के चेहरे को हाइड किया हुआ है. वहीं एक अन्या फोटो में दोनों अपने हाथों में फूल लिए हुए हैं.

लिखा खूबसूरत कैप्शन

लिखा खूबसूरत कैप्शन6 / 7

शानू शर्मा ने अपनी शादी की फोटोज को शेयर करते हुए एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा. कपल ने लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर जीवन यापन के लिए सबसे महान साथी मिल गया. माता-पिता के आशीर्वाद और प्रियजनों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से संपन्न कर लिया. शादी का जश्न जल्द ही मनाया जाएगा.'

विज्ञापन

फिल्मी सितारों ने दी बधाई

फिल्मी सितारों ने दी बधाई7 / 7

शानू शर्मा की शादी की फोटोज पर रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने भी उन्हें बधाई दी. सोशल मीडिया पर इन सितारों के कमेंट्स भी काफी वायरल हो रहे हैं और फैंस भी कपल की शादी पर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन