2 घंटे 15 मिनट की वो थ्रिलर फिल्म, जिसका एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देगा, हर मोड़ पर मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

Samantha Ruth Prabhu Thriller Movies: अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म देखना पसंद करते हैं तो सामंथा की यह मूवी आपके लिए पर्फेक्ट ऑप्शन हो सकती है. इसमें आपको हर मोड़ पर जबरदस्त ट्विस्ट मिलेगा. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में.

Samantha Ruth Prabhu Thriller Movies
1 / 9
Samantha Ruth Prabhu Thriller Movies

Samantha Ruth Prabhu Thriller Movies: अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म देखना पसंद करते हैं तो सामंथा की यह मूवी आपके लिए पर्फेक्ट ऑप्शन हो सकती है. इसमें आपको हर मोड़ पर जबरदस्त ट्विस्ट मिलेगा. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में.  

विज्ञापन

थ्रिलर फिल्मों के शौकीन

थ्रिलर फिल्मों के शौकीन2 / 9

कई लोगों को फिल्मों में थ्रिलर और सस्पेंस देखना काफी पसंद होता है. हर पल नया मोड़ और कहानी का ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आता है. अगर आप भी कुछ इस तरह की फिल्म की तलाश में है, तो सामंथा की यह फिल्म आपके लिए पर्फेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?3 / 9

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह 2022 में रिलीज हुई थी. 2 घंटे 15 मिनट की इस मूवी में आपको अनोखे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो दिमाग हिला सकते हैं. यह भावनाओं और थ्रिलर से भरी फिल्म है.

फिल्म यशोदा की कहानी

 फिल्म यशोदा की कहानी4 / 9

फिल्म की कहानी 'यशोदा' (सामंथा) नाम की एक मासूम महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन के इलाज के लिए पैसे जुटाने के खातिर 'सरोगेसी' (Surrogacy) का रास्ता चुनती है. उसे एक बेहद हाई-टेक और सुरक्षित सरोगेसी सेंटर 'ईवा' में रखा जाता है.

विज्ञापन

यशोदा को हुआ अहसास

यशोदा को हुआ अहसास5 / 9

शुरुआत में सब कुछ बहुत सुंदर और व्यवस्थित लगता है, लेकिन जल्द ही यशोदा को अहसास होता है कि इस आलीशान इमारत की दीवारों के पीछे कुछ बहुत भयानक पक रहा है.

हर मोड़ पर जबरदस्त ट्विस्ट

हर मोड़ पर जबरदस्त ट्विस्ट6 / 9

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्क्रिप्ट है. जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, परतें खुलनी शुरू होती हैं. फिल्म का मिड-हाफ और क्लाइमेक्स ऐसे मोड़ लेता है जिसकी कल्पना दर्शक आसानी से नहीं कर पाते.

विज्ञापन

सरोगेसी जैसा नाजुक मुद्दा

सरोगेसी जैसा नाजुक मुद्दा7 / 9

फिल्म में 'सरोगेसी' जैसे विषय को जिस तरह से मेडिकल क्राइम और थ्रिलर के साथ जोड़ा गया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म देखते समय हर 15-20 मिनट में आपको एक नया झटका लगेगा, जो आपकी उत्सुकता को बनाए रखता है.

सामंथा का दमदार अभिनय

सामंथा का दमदार अभिनय8 / 9

पूरी फिल्म सामंथा के कंधों पर टिकी है. उन्होंने एक असहाय गर्भवती महिला से लेकर एक निडर योद्धा बनने तक के सफर को बखूबी निभाया है. फिल्म के एक्शन सीन बहुत ही रियलिस्टिक हैं और उन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

विज्ञापन

फिल्म की रेटिंग और ओटीटी

फिल्म की रेटिंग और ओटीटी9 / 9

इस फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. वहीं अगर इसकी रेटिंग पर बात करें, तो इस फिल्म को 6.5 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर पसंद करते हैं, तो यह बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन