टीवी जगत को लगा बड़ा झटका, ‘चंद्रकांता’ एक्टर Bharat Kapoor का 80 की उम्र में निधन
Veteran actor Bharat Kapoor passes away: टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर भरत कपूर का 80 की उम्र में निधन हो गया है. इस बात की पुष्टि एक्टर अवतार गिल ने की है. बता दें कि दिवंगत के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Apr 27, 2026 22:54
Share :
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
भरत कपूर के निधन से जुड़ी मुख्य बातें
टीवी इंडस्ट्री के एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है.
उनका निधन 27 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे मल्टीपल ऑर्गन्स फेल होने के कारण हुआ.
परिवार और करीबी दोस्तों ने शाम 6.30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया.
अतिरिक्त जानकारी
दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट 30 अप्रैल को रखी जा सकती है.
टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया है. उनकी उम्र 80 साल की थी. भरत कपूर के निधन की पुष्टी एक्टर अवतार गिल ने की है. दरअसल, गिल ने जानकारी दी है कि उनके बेटे ने जब कॉल किया था, तो उन्होंने बताया की भरत कपूर पिछले 3 दिनों से अस्वस्थ रहे हैं. इससे पहले एक्टर अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि, आज उनका निधन हो गया है.
कब हुआ भरत कपूर का निधन
आपको बता दें कि भरत कपूर का निधन 27 अप्रैल को दोपहर 3.30 हुआ है. वहीं परिवार वाले और करीबी दोस्तों ने शाम 6.30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया. बता दें कि भरत कपूर का निधन उनके मल्टीपल ऑर्गन्स फेल होने के कारण हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार 30 अप्रैल को दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट रखी जा सकती है. दरअसल, जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई इंटरनेट पर शोक की लहर दौड़ गई. एक्टर की निधन की खबर सुनने के बाद फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. बता दें कि फैंस नम आंखों के साथ भरत कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
बता दें कि हिंदी सिनेमा में भरत कपूर ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाया है, वो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. दिवंगत एक्टर ने अपनी करियर की शुरुआत साल 1972 में की थी. भरत कपूर ने बाद में बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया था. एक्टर ने खुदा गवाह, साजन चले ससुराल, नूरी और स्वर्ग जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने राहत, सांस, कैंपस, परंपरा और तारा जैसे कई टीवी शो में भी अपनी भूमिका निभाई है.
Bharat Kapoor ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. दिवंगत ने फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाया है. हालांकि, एक्टर ने फिल्मों में लीड रोल काफी कम निभाए हैं. लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी फिल्म के एक्टर से कम नहीं थी. दरअसल, उनके निधन की खबर मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं.