Michael मूवी पर उंगली उठाने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बचाव में बोले- 'जिंदगी कभी…'

Anupam Kher Michael Movie Review: भारत में Michael मूवी रिलीज हो चुकी है. हर कोई इस फिल्म के बारे में अपनी अपनी राय दे रहा है. इसी बीच जब कुछ लोगों ने इस फिल्म पर उंगली उठाई, तो अनुपम खेर फिल्म के बचाव में बोल पड़े और जिंदगी के बारे में जरूरी ज्ञान दिया.

Anupam Kher Michael Movie Review

Anupam Kher Michael Movie Review

विज्ञापन

Anupam Kher on Michael Movie Trolls: फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में फिल्म ‘Michael’ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही आलोचनाओं और नकारात्मक कमेंट्स पर अनुपम खेर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने न केवल फिल्म का बचाव किया, बल्कि उन लोगों को भी कड़ा जवाब दिया जो बिना सोचे-समझे फिल्म की बुराई कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: खलनायक से 10 लाख गुना ज्यादा खूंखार हैं ये 7 सीरीज, देख लिया तो डर को भी लगने लगेगा डर

विज्ञापन

फिल्म की आलोचना पर अनुपम का रुख

जब से ‘Michael’ रिलीज हुई है, दर्शकों और समीक्षकों के बीच इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग फिल्म की कहानी और स्पीड पर उंगली उठा रहे हैं. लेकिन अनुपम खेर, जो हमेशा से अच्छी कलाकारी के पक्षधर रहे हैं, इस फिल्म को लेकर उन्होंने X पर ट्वीट किया और फिल्म के बारे में जरूरी संदेश लिखा.

जिंदगी के कड़वे सच को रखा सामने

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आलोचकों को जवाब देते हुए एक प्रेरणादायक बात लिखी कि ” कल रात मैंने माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल को देखा. ये वाकई प्रेरणादायक और दिल को छूने वाली कहानी है. फिल्म देखने के बाद मेरे साथ सिर्फ म्यूजिक और परफॉर्मेंस नहीं बल्कि जिंदगी का संघर्ष और एक सफर की याद रह गई. जिंदगी कभी भी परफेक्ट नहीं होती है. जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं, संघर्ष होते हैं और इसकी अपनी परछाइयां होती हैं.” उनके अनुसार, जीवन में उतार-चढ़ाव और संघर्ष होते हैं, और यही इस फिल्म की खूबसूरती है.

उन्होंने आगे बताया कि- “अगर कोई जिंदगी पीढ़ियों, देशों और भाषाओं के पार लाखों लोगों को प्रेरित कर सकती है, तो वह किसी जादू से कम नहीं है. मुझे कभी-कभी लगता है कि आलोचक यह बात भूल जाते हैं. वे पलों को जज करते हैं, सफर पर ध्यान नहीं देते. फिल्म को देखने के बाद मैं काफी कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं. सभी कलाकारों ने काफी शानदार काम किया है. खासतौर पर जाफर जैक्सन जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पर्दे पर माइकल जैक्सन के किरदार को जीवित किया है, वाकई अद्भुत.”

विज्ञापन

अनुपम खेर की बुलंद आवाज

अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपनी बात इंटरनेट पर बेबाकी से कहते हैं. वे हर मुद्दे पर बात करना पसंद करते हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ, तो कभी राजनीति से जुड़ा कोई मुद्दा, हर चीज पर वे अपनी राय को स्पष्ट रूप से रखते हैं. Michael फिल्म की आलोचना पर उन्होंने अपनी राय रखते हुए ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ