हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी पर फिर छिड़ा विवाद

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/News24)

Live Updates

23:55 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: साइनिंग अमाउंट देने बाद पल में बदला BR Chopra का फैसला, जानें दिलचस्प किस्सा

आज हम आपको बी. आर चोपड़ा से जुड़े उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनते ही उसे बनाने का प्लान बना लिया था, लेकिन अगले ही पल मना भी कर दिया. आइए जानते हैं क्यों? पढ़ें पूरी खबर...

23:22 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी पर फिर छिड़ा विवाद

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने फिलहाल विवादित प्रॉपर्टी पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पिल्लई की बेंच ने मामले की सुनवाई की है. साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्षों को अगली सुनवाई तक प्रॉपर्टी की स्थिति में किसी तरह का बदलाव नहीं करने को कहा है. इसके अलावा कोर्ट ने मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का सुझाव भी दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर 2026 को होगी.

23:06 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Mirzapur: The Movie जल्द करेगी 200 करोड़ क्लब में एंट्री

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ है, तो दूसरी ओर नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ है. पढ़ें पूरी खबर...

22:03 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Mirzapur: The Movie के गाने को लेकर हुए विवाद पर आया सेंसर बोर्ड का रिएक्शन

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के गाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है, जिस पर अब सेंसर बोर्ड ने रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि बोर्ड का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

21:02 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Zaheer Iqbal को क्या हुआ? Sonakshi Sinha के पति का वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

20:16 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: CBFC का हुआ पुनर्गठन, सरकार ने नए 18 सदस्यों का किया ऐलान

सीबीएफसी यानी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) का पुनर्गठन किया गया है. आइए जानते हैं कि नए बोर्ड में कौन-कौन शामिल किया गया है और अब ये बोर्ड कितने समय तक काम करेगा? पढ़ें पूरी खबर...

19:13 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Salman Khan से गणपति पूजा के दौरान हुई गलती, अर्पिता ने टोका तो... वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्पिता अपने भाई की गलती सुधारती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला? पढ़ें पूरी खबर...

18:12 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान, कन्नड़ एक्टर अनंत नाग होंगे सम्मानित

अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनके शानदार सिनेमाई सफर के लिए साल 2024 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

18:01 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर सोनू सूद ने कही ये बात

'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई रही है. यह फिल्म आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटी को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इसी बीत एक्टर सोनू सूद ने भी फिल्म को लेकर बड़ी बात की है. पढ़िए पूरी खबर...

17:09 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Trisha Krishnan को मिली ये क्या सलाह, एक्ट्रेस को किसने दी नसीहत?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन समय-समय पर चर्चा में आते रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के बारे में खूब बातें होती हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:02 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: विजय सेतुपति की इस फिल्म का हॉलीवुड में बनेगा रीमेक

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' लोगों को काफी पसंद आई है. वहीं अब मूवी को लेकर एक ऐसी खबर आई, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक्टर की फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

15:56 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर गर्दा उड़ा रही सूर्या की ये फिल्म

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. यह मूवी हर किसी को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी ने सिनेमाघरों में भी जमकर कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर...

15:23 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: ‘रात के साए ये भी काली, तूफान से भी तेज…’, The Vvan का धांसू ट्रेलर रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है. फिल्म के ट्रेलर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

15:06 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सूर्या ने बीवी के साथ 20 साल बाद फिर रचाई शादी

साउथ सुपरस्टार सूर्या ने 20 साल बाद अपनी बीवी से दोबारा शादी रचाई है, इस दौरान एक्टर काफी भावुक हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

13:49 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: IMDb रेटिंग में छाई ये साउथ क्राइम-थ्रिलर फिल्म

अगर आपको साउथ सिनेमा की क्राइम-थ्रिलर फिल्म देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस मूवी को आईएडीबी पर भी जबरदस्त रेटिंग देखने को मिली है. पढ़िए पूरी खबर...

12:51 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर यश की Toxic से महंगी बिकी अक्षय-सैफ की 'हैवान'

यश की फिल्म टॉक्सिक से भी महंगी बिकी है सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म हैवान की ओटीटी डील. हालांकि, हैवान कब स्ट्रीम होने वाली है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

12:00 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन

नेटफ्लिक्स का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के 5वें सीजन का ऐलान हो गया है. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है. प्रोमो में शो की पूरी कास्ट नजर आ रही है. पढ़िए पूरी खबर

11:30 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती में आई दरार, टूटा रिश्ता!

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें कैप्टेंसी का टास्क आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. इस दौरान माही विज और यंग डीएएस के बीच मुकाबला देखने को मिला. माही विज कैप्टेंसी की रेस से यंग डीएसए को निकालती दिखाई दीं. अब अपकमिंग एपिसोड्स में माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती दुश्मनी में बदलती दिखने वाली है. पढ़िए पूरी खबर

11:04 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं उमंगा कुमावत?

उमंगा कुमावत मॉडल होने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं. वो 'मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026' का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. वहीं 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' कॉन्टेस्ट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट किया. इस कॉन्टेस्ट में उमंगा फाइनलिस्ट बनकर उभरीं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उमंगा काफी एक्टिव रहती हैं. अब उनका लेटेस्ट ऑफिस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

10:32 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की फाइनलिस्ट पहुंची गूगल ऑफिस

उमंगा कुमावत इस साल 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' की प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट बनकर उभरीं. इस कॉन्टेस्ट में अपने राज्य का नाम रोशन करने वालीं उमंगा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. उमंगा कुमावत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दिखा रही हैं कि 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' की प्रतियोगिता के बाद अब वो वापस से अपने ऑफिस में आ गई हैं. उमंगा गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में क्लाउड इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:03 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में हुआ कैप्टेंसी टास्क

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला है. सलमान खान के इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान भी हुआ. अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच तगड़ा झगड़ा देखने को मिला.

09:40 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: गौरव खन्ना ने बताया 'खतरों के खिलाड़ी 15' छोड़ने का कारण

गौरव खन्ना ने अब अपने व्लॉग में वॉलंटरी एग्जिट का रीजन बताया है. एक्टर ने बताया कि उनकी कोहनी में पिछले स्टंट के दौरान चोट लग गई थी. वहीं जब शो में उन्होंने वापसी की तो उन्हें लगा था कि वो सभी स्टंट कर लेंगे. लेकिन उनकी कोहनी में दर्द और बढ़ता चला गया. अपने व्लॉग में एक्टर ने बताया कि मेरा दर्द बढ़ता ही जा रहा था, मुझे डर था कि कहीं इलेक्ट्रोक्यूशन या करंट जैसे स्टंट आए तो मेरा दर्द बढ़ ना जाए. इसलिए मैंने शो से एग्जिट करने का फैसला किया. पढ़िए पूरी खबर

08:49 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: माही विज को मिला था 'युवा' में करीना कपूर का रोल

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने 'बिग बॉस 20' में अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा फैंस के साथ शेयर किया है. माही विज ने बताया कि कैसे उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि 'युवा' फिल्म में करीना कपूर का रोल पहले उन्हें ही ऑफर हुआ था. वहीं अब एक्ट्रेस का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

08:20 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सोहेल खान के घर हुई गणेश पूजा में शामिल हुए सलमान खान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर कभी सिर पर हैट पहने तो कभी बंडाना बांधे नजर आते हैं. वहीं अब एक्टर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने भाई सोहेल खान के घर पर गणेश आरती करते नजर आ रहे हैं. सोहेल खान बड़ी धूमधाम से अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए. पढ़िए पूरी खबर

07:53 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'हैवान' ने कितनी की कमाई?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की कमाई 5वें दिन ही लाखों में सिमट गई है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 70 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो 5वें दिन फिल्म के शोज 2,976 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रहा. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 13.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:29 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'मिर्जापुर द मूवी' ने 12वें दिन भी करोड़ों का कलेक्शन किया. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 6,950 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 195.70 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ रहा. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 281.14 करोड़ की कमाई कर ली है.

06:42 (IST) 16 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने भुवन बाम और निखिल आडवाणी संग देखी 'द रिवोल्यूशनरीज'

निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी 'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज प्राइम वीडियो पर छाई हुई है. यूट्यूबर भुवन बाम भी इस सीरीज में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें भुवन बाम और निखिल आडवाणी के साथ सलमान खान भी सीरीज देखते नजर आ रहे हैं. भुवन बाम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो सलमान खान के साथ सीरीज देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. वहीं इस सीरीज में भुवन बाम के साथ-साथ रोहित सर्राफ और प्रतिभा रांटा भी लीड रोल में हैं.

23:46 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: राजेश खन्ना हमेशा फिल्मों के सेट पर होते थे लेट, फिर क्यों एक मूवी के लिए ऑन टाइम आने लगे सुपरस्टार?

भारतीय सिनेमा के पहले ऑफिशियल 'सुपरस्टार' राजेश खन्ना अक्सर फिल्मों के सेट पर लेट जाया करते थे, लेकिन फिर एक फिल्म के सेट पर समय से क्यों जाने लगे थे? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

22:52 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी ने नाचते-झूमते बप्पा को किया विदा, देखें वीडियो

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के गणपति विसर्जन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इस दौरान वो पीली साड़ी में नजर आईं और उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे. शिल्पा ने पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा की पूजा की और उन्हें विदाई दी. इंटरनेट पर सामने आए वीडियोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

22:08 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Hanuman Ansh ने 40वें दिन कितना किया कलेक्शन, Mirzapur: The Movie का कैसा हाल?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' और फिल्म 'हनुमान अंश' लगातार कमाई करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन... पढ़ें पूरी खबर...

21:24 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: दिशा पाटनी ने शेयर की नए लुक की फोटोज

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नया लुक शेयर किया है. एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं.

20:52 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, 2 करोड़ से भी कम बजट और 114 गुना का फायदा

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने कमाल कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. साथ ही इस फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. पढ़ें पूरी खबर...

19:56 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Daayra का नया प्रोमो रिलीज, कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दायरा' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जो फैंस को पसंद आया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:36 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan ने Dhurandhar को लेकर क्या कहा?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फैंस के साथ asksrk सेशन रखा. इस दौरान उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर अपना रिएक्शन दिया. आइए जानते हैं कि किंग खान ने फिल्म को लेकर क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

17:59 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में सख्त हुआ SC

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज (15 सितंबर) को सख्ती बरती है. एक्टर से नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने दो हफ्ते में उन्हें पैसे चुकाने का समय दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

17:37 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: गणपति सेलिब्रेशन में पहुंची Disha Patani, लुक देख यूजर्स ने किया ट्रोल

अभिनेत्री दिशा पाटनी, अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में शामिल हुईं, लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

17:06 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान को ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट?

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस के साथ Ask SRK (आस्क मी एनीथिंग) सेशन रखते हैं और अपने चाहने वालों के साथ बात करते हुए भी नजर आते हैं. उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी रिएक्ट किया है. पढ़िए पूरी खबर...

16:15 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब आएगा The Vvan का ट्रेलर?

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म 'द वन' के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा? पढ़ें पूरी खबर...

16:03 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर तहलका मचा रही हैं ये 4 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में सर्च कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको 4 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर मूवी के बारें बताएंगे, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

15:35 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: साउथ में कब रिलीज होगी फिल्म Hanuman Ansh?

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को अब साउथ में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म के सफलता के बाद मेकर्स ने इसे साउथ में रिलीज करने का फैसला लिया है. पढ़ें पूरी खबर...

15:11 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर आते ही छाई अरशद वारसी की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म

ओटीटी पर एक बार फिर अरशद वारसी तहलका मचा रहे हैं. हाल ही में एक्टर की एक मूवी रिलीज हुई है, जो आते ही नंबर-1 पर छा गई है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है. पढ़िए पूरी खबर...

14:23 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: डायरेक्टर को पसंद नहीं था आमिर-माधुरी का ये गाना

1990 के दशक में बॉलीवुड में कई हिट गाने रिलीज हुए है, जिन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन उस दौर में आमिर खान और माधुरी दीक्षित का एक ऐसा रिलीज हुआ था, जो डायरेक्टर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था. लेकिन आज यह गाना कल्ट क्लासिक साबित हुआ है. पढ़िए पूरी खबर...

13:43 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: दिशा सालियान को लेकर सूरज पंचोली ने क्या कहा?

दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली का नाम सामने आया है, जिसे लेकर एक्टर ने अब चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से कभी मिले ही नहीं है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

12:46 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar से बड़ी होगी राम गापाल वर्मा और मोहित सूरी की ये फिल्म?

मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म को 'धुरंधर' से भी बड़ी मूवी बनाने का दावा किया है. इसके लिए उन्होंने 'सैयारा' के डारेक्टर मोहित सूरी से हाथ मिलाया है. पढ़िए पूरी खबर...

11:57 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग बनी सूर्या की फिल्म

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' सिनेमाघरों में छाने के बाद नेटफ्लिक्स पर भी ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में सूर्या के साथ-साथ ममिता बैजू भी लीड रोल में हैं. वहीं ओटीटी पर आते ही ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

11:15 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: रीया सीहॉर्न और Noah Wyle ने जीता एमी अवॉर्ड, देखें विनर्स लिस्ट

इस अवॉर्ड शो में अलग-अलग कैटेगरी में सितरों को सम्मानित किया गया और इन सितारों ने अवॉर्ड जीतकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने नाम में चार चांद लगा लिए हैं. मशहूर एक्ट्रेस रिया सीहॉर्न ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं नोआ वाइल ने बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता. पढ़िए पूरी लिस्ट

10:19 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी का फोन चुराकर अक्षय कुमार ने हर एक्टर को भेजा था 'I Love You'

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने खुद इस किस्से को रिवील किया और बताया कि कैसे एक बार अक्षय कुमार ने उनका फोन चोरी कर लिया था और उनके फोन से सभी एक्टर्स को 'आई लव यू' का मैसेज भेज दिया था. हुमा कुरैशी और अक्षय कुमार का ये किस्सा काफी मजेदार है. पढ़िए पूरी खबर

09:40 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे-माही विज में हुई तीखी बहस

हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच कलेश देखने को मिला. दोनों के बीच तीखी बहस देख घरवाले भी दंग रह गए. वहीं बहस के बीच टीवी एक्ट्रेस माही विज फूट-फूटकर रोने लगीं. पढ़िए पूरी खबर

09:07 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'हैवान' ने अब तक कितनी की कमाई?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख की कमाई की. चौथे दिन फिल्म की कमाई में 1.15 करोड़ की कमी देखने को मिली. चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 3,265 रहे. 'हैवान' ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 8.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 9.63 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 12.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

08:15 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सुनीता आहूजा ने बताया गणपति पूजा में क्यों शामिल नहीं हुए गोविंदा?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कि फिलहाल गोविंदा अमेरिका में हैं और इसलिए वो गणपति पूजा में शामिल नहीं हो सके. रात तक उनके लौटने की उम्मीद की जा रही है. वहीं आगे भी सुनीता आहूजा ने कहा कि आखिर ये उनका घर है तो उन्हें आना ही होगा. सुनीता ने आगे कहा कि आमतौर पर गोविंदा या फिर यशवर्धन ही गणपति बप्पा को घर लेकर आते हैं लेकिन इस बार मैं खुशी से डांस करते हुए गणपति जी को घर लेकर आई हूं. पढ़िए पूरी खबर

07:47 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: टीवी के सितारों ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का वेलकम

टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो गणपति बप्पा को धूमधाम से अपने घर लेकर आए हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इनमें भारती सिंह से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:19 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: राम्या कृष्णन का बर्थडे

राम्या कृष्णन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं. राम्या उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो कई साउथ से लेकर हिंदी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं. 'बाहुबली' में उनका 'शिवगामी' का किरदार इतना फेमस हुआ कि आज उन्हें 'शिवगामी' के किरदार के रूप में ही देखा जाता है. एक्ट्रेस तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं.

06:43 (IST) 15 Sept 2026

Entertainment News LIVE: विद्युत जामवाल ने लालबागचा राजा के दरबार में बजाया शंख-डमरू

बॉलीवुड के सेलेब्स गणपति की भक्ति में डूबे हुए हैं. इसी बीच एक्टर विद्युत जामवाल भी गणपति की पूजा करते नजर आए. एक्टर मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे. यहां उन्होंने भक्ति से शंख और डमरू बजाया. सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल की भक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं. विद्युत जामवाल के पास काफी भीड़ दिखाई दे रही है. वहीं और भी कई सितारे हैं जिन्होंने गणपति का आगमन अपने घर पर धूमधाम से किया.

Entertainment News in Hindi: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने फिलहाल विवादित प्रॉपर्टी पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पिल्लई की बेंच ने मामले की सुनवाई की है. साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्षों को अगली सुनवाई तक प्रॉपर्टी की स्थिति में किसी तरह का बदलाव नहीं करने को कहा है. इसके अलावा कोर्ट ने मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का सुझाव भी दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर 2026 को होगी. 

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 12वें दिन भी करोड़ों का कलेक्शन किया. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 6,950 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 195.70 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ रहा. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 281.14 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 12वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन, ‘हैवान’ का कैसा रहा हाल?

विज्ञापन

‘हैवान’ ने कितनी की कमाई?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की कमाई 5वें दिन ही लाखों में सिमट गई है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 70 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो 5वें दिन फिल्म के शोज 2,976 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रहा. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 13.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola